फांसी !फंदा हुआ तैयार, जघन्य अपराधियों को लटकाने की उम्मीद बलवती

लखनऊ,12 दिसम्बर 2019। मृत्यु दण्ड के सजायाफ्ता कैदियों को फांसी पर लटकाने के लिए
बक्सर जेल से फांसी के फंदे तिहाड़ जेल पहुंच गए हैं। इसके बाद दिल्ली के तिहाड़ जेल प्रशासन ने प्रदेश कारागार मुख्यालय को पत्र लिखकर प्रदेश से हैंगमैन (जल्लाद) भेजे जाने की अपेक्षा की गई है।वर्तमान में दिल्ली की जेलों में कोई जल्लाद उपलब्ध नहीं हैं। पत्र में लिखा गया है कि दोषियों को फांसी पर लटकाने के लिए उनकी जरूरत पड़ेगी।
उल्लेखनीय है कि बहुचर्चित निर्भया कांड के दोषियों को फांसी की सजा सुनाई जा चुकी है और अन्य जघन्य अपराधों में संलिप्त कुछ दरिंदों को भी न्यायालय ने दोषी करार देते हुए मृत्यु दंड की सजा दे चुकी है। हर स्तर पर उनकी दया याचिकाएं खारिज हो चुकी हैं। अपील खारिज होने के बाद इन दोषियों को फांसी पर लटकाना निश्चित ही है। कारागार मुख्यालय पर आये पत्र से उम्मीद की जा रही है कि जघन्य अराधियों को फांसी पर लटकाने के लिए उत्तर प्रदेश के जल्लाद जा सकते हैं।
बताया गया कि तिहाड़ जेल प्रशासन ने जल्लाद के आने-जाने के सभी खर्चों का भुगतान किए जाने की बात भी कही है। महानिदेशक जेल आनन्द कुमार के अनुसार तिहाड़ जेल प्रशासन को लखनऊ व मेरठ जेल में दो जल्लाद उपलब्ध होने की जानकारी दे दी गई है। तिहाड़ जेल प्रशासन जब कोई तिथि निर्धारित करेगा, तब उन्हें जल्लाद उपलब्ध करा दिए जाएंगे।

Visits: 59

Leave a Reply