मोह भंगा ! हाथी से उतरकर थामा कमल का दामन

लखनऊ, 05 दिसम्बर 2019। मायावती सरकार में पर्यटन मंत्री रहे चुके विनोद सिंह ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या की उपस्थिति में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर ली।

पूर्व मंत्री विनोद सिंह के साथ सदस्यता ग्रहण करनेवालों में सैकड़ों ग्राम प्रधान, दर्जनों जिला पंचायत सदस्य वह क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने भाजपा में अपनी आस्था व्यक्त की। पूर्व मंत्री विनोद सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यो से प्रभावित होकर मैंने अपने समर्थकों संग भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।

Visits: 44

Leave a Reply