पंचांग व राशिफल -29 नवम्बर2019

पंचांग व राशिफल -29 नवम्बर2019

पंचांग
माह – मार्गशीर्ष
तिथि – तृतीया – 17:42:10 तक
पक्ष – शुक्ल
वार – शुक्रवार
नक्षत्र – मूल – 07:34:27 तक
सूर्योदय – 06:54:25
सूर्यास्त – 17:24:00
चंद्रोदय – 09:20:59
चन्द्रास्त – 19:55:00

अशुभ समय
दुष्टमुहूर्त – 09:00:21 से 09:42:19 तक, 12:30:12 से 13:12:11 तक
कुलिक – 09:00:21 से 09:42:19 तक
कंटक – 13:12:11 से 13:54:09 तक
राहुकाल – 10:50:31 से 12:09:13 तक
कालवेला – 14:36:07 से 15:18:06 तक
यमघण्ट – 16:00:04 से 16:42:02 तक
यमगण्ड – 14:46:37 से 16:05:19 तक
गुलिक काल – 08:13:07 से 09:31:49 तक

आज का चौघड़िया / आज का शुभ मुहूर्त
चर – 06:59 से 08:16
लाभ – 08:16 से 09:34
अमृत – 09:34 से 10:52
शुभ – 12:09 से 13:27
चर – 16:02 से 17:20

राशिफल
मेष
रुके कार्यों में गतिरोध होगा। पारिवारिक विवादों के चलते चिंतित रहेंगे। अपने विचारों को शुद्ध करें। व्यापारिक यात्रा हो सकती है। सामाजिक कार्यों में सम्मिलित होंगे।

वृषभ
भाग्य के भरोसे न बैठें, कर्म करें। व्यापारिक लाभ होगा। धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी। पारिवारिक वातावारण अनुकूल रहेगा। स्वास्थ पर ध्यान दें। संत दर्शन संभव।

मिथुन
आज का दिन आप के लिए शुभ है। पुराने मित्रों से भेंट होगी। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। विवादों को टालें। पूंजी निवेश से लाभ होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ की चिंता रहेगी।

कर्क
पुराने मामले सुलझ सकते हैं। परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद संभव। आपके अपने आपको धोखा दे सकते हैं, सतर्क रहें। आकस्मिक धन लाभ संभव। व्यापार विस्तार की योजना टालें।

सिंह
मानसिक शांति मिलेगी। कार्यस्थल पर बदलाव हो सकता है। व्यापारिक उन्नति मिलेगी। विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात मन प्रसन्न करेगी। स्वयं पर विश्वास करें और दुसरों की देखा-देखी न करें।

कन्या
रुके कार्यों में गति आयेगी। विवाह योग्य जातकों के लिए समय अनुकूल है। हर किसी को अपने मन की बात न बताएं, नुकसान हो सकता है। मकान संबंधित समस्या का समाधान होगा। अधिकारी वर्ग के लिए समय मिश्रित फलदायी है।

तुला
कार्यस्थल पर अधिकारियों से मतभेद संभव। सुख सुविधा के सामान में धन खर्च होगा। पारिवारिक जनों का सहयोग मिलेगा। आपसी संबंधों में मधुरता आयेगी। न्याय पक्ष मजबूत होगा।

वृश्चिक
मित्रों से विवाद की स्थिति बन सकती है। नौकरी पेशा लोगों के लिए स्थानांतरण के योग बन रहे हैं। पारिवारिक यात्रा के योग है। व्यस्तता के चलते जरूरी कार्य बाधित होंगे। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा।

धनु
विरोधी सक्रिय होंगे। योजना के अनुरूप कार्य न होने से मन खिन्न रहेगा। वाहन मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। आत्मविश्वास की कमी के चलते गलत फैसले ले सकते हैं।

मकर
नई ऊर्जा के साथ दिन की शुरुआत होगी। घरेलू काम काज के चलते व्यस्त रहेंगे। कार्य स्थल पर नौकरों की समस्या बनी रहेगी। भूमि-भवन में निवेश कर सकते हैं। यात्रा टालें।

कुंभ
स्वास्थ्य पर ध्यान दें। जिद्दी रवैये के कारण आपसी संबंधों में कटुता आयेगी। व्यर्थ के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। बुरी संगत छोड़ दें। नौकरी की तलाश में भटकना पड़ सकता है। समय के साथ सब ठीक हो जायेगा।

मीन
व्यापार विस्तार के लिए धन एकत्र करने में लगे रहेंगे। अतिथियों का आगमन दिनचर्या में बदलाव करेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए समय श्रेष्ठ है। नए वस्त्र आभूषण की प्राप्ति संभव है।

Visits: 163

Leave a Reply