फेर बदल ! पुलिस प्रशासन ने बदले कई उपनिरीक्षक के कार्यक्षेत्र

गाजीपुर 24 नवंबर 2019। जनपद में कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से जनपद स्थापना बोर्ड के निर्णयानुसार पुलिस अधीक्षक डॉ अरविंद चतुर्वेदी ने एक निरीक्षक सहित आठ उपनिरीक्षक के तैनाती स्थल में परिवर्तन करते हुए उन्हें नए स्थान पर नियुक्ति दी है। विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार महिला निरीक्षक शैलजा निगम को महिला थाने से प्रभारी महिला सहायता प्रकोष्ठ में स्थानांतरित किया गया है। इसी क्रम में उपनिरीक्षक तरुण श्रीवास्तव को थाना मुहम्मदाबाद से थाना सादात, उप निरीक्षक सुनील कुमार को थाना मुहम्मदाबाद से थाना कासिमाबाद, उपनिरीक्षक आनंद कुमार भारती को थाना सादात से थाना मुहम्मदाबाद, उपनिरीक्षक शमीम अहमद को थाना नोनहरा से थाना सादात, उप निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय को थाना जमानियां से चौकी प्रभारी रेलवे स्टेशन जमानियां, उपनिरीक्षक संदीप दुबे को थाना कासिमाबाद से थाना मुहम्मदाबाद, उपनिरीक्षक विजय कुमार यादव को स्वाट टीम से थाना कासिमाबाद तथा उप निरीक्षक मंसाराम गुप्ता को थाना कासिमाबाद से थाना जमानियां के लिए स्थानांतरित किया गया है।

Visits: 69

Leave a Reply