पंचांग व राशिफल – 22 नवंबर 2019

पंचांग व राशिफल – 22 नवंबर 2019
पंचांग
माह – मार्गशीर्ष
तिथि – दशमी – 09:03:52 तक, एकादशी – 30:26:39 तक
पक्ष – कृष्ण
वार – शुक्रवार
नक्षत्र – उत्तरा फाल्गुनी – 16:41:41 तक

सूर्योदय – 06:48:53
सूर्यास्त – 17:25:15
चंद्रोदय – 26:59:00
चन्द्रास्त – 14:41:59

अशुभ समय
दुष्टमुहूर्त – 08:56:09 से 09:38:34 तक, 12:28:16 से 13:10:42 तक
कुलिक – 08:56:09 से 09:38:34 तक
कंटक – 14:35:33 से 15:17:58 तक
राहुकाल – 10:47:31 से 12:07:04 तक
कालवेला – 14:35:33 से 15:17:58 तक
यमघण्ट – 16:00:24 से 16:42:49 तक
यमगण्ड – 14:46:09 से 16:05:42 तक
गुलिक काल – 08:08:25 से 09:27:58 तक

आज का चौघड़िया / आज का शुभ मुहूर्त
चर – 06:53 से 08:11
लाभ – 08:11 से 09:30
अमृत – 09:30 से 10:48
शुभ – 12:07 से 13:25
चर – 16:02 से 17:21

राशिफल
मेष
अपने करियर के प्रति महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। परिवार के साथ लंबी यात्रा के योग है। अच्छे कार्य की शुरुआत बड़ों के आशीर्वाद से होगा। विदेश जाने की बाधा दूर हो सकती है।

वृषभ
सामाजिक समारोह में शामिल होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आप क्यों दूसरे के मामलों में पड़ते हैं, नुकसान आपका ही होगा। बिना मांगें अपनी राय न दें। पिता के साथ गंभीर विषय पर चर्चा होगी।

मिथुन
धार्मिक कार्यों में सहभागिता होगी। समय रहते अपने कार्यों को पूर्ण करें। आपके आलसी रवैये से नुकसान हो सकता है। कारोबार विस्तार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।

कर्क
मनचाहा जीवनसाथी मिलने से प्रसन्न होंगे। आपके व्यवहार से लोग आकर्षित होंगे। कार्यस्थल पर पूज पाठ में शामिल होंगे। भाई-बहनों से स्नेह मिलेगा। विद्युत उपकरण खरीद सकते हैं।

सिंह
पूंजी निवेश से अच्छा परिणाम प्राप्त होगा। नए वस्त्रों की प्राप्ति आज हो सकती है। वाहन पर धन खर्च होगा। जरूरतमंद की मदद करें। रुके कार्य बन जाएंगे। भूमि लाभ संभव।

कन्या
कारोबार में नई तकनीक से लाभ होगा। कार्य की अधिकता से तनाव रहेगा। कार्य स्थल पर कर्मचारियों की अनियमिता से परेशान रहेंगे। मन की बात कहने का समय नहीं है।

तुला
वित्तीय मामलों में दूसरों पर भरोसा न करें। भावनात्मक संबंधों में नजदीकियां बढ़ेगी। किसी भी नए कार्य को करने के पूर्व रणनीति तैयार करें। नौकरी में तरक्की के आसार है।

वृश्चिक
आप मन के साफ हैं पर किसी को समझाने के लिए नर्मी से पेश आएं। शिक्षा स्थल पर विवाद की स्थिति को टालें। किसी भी कार्य को करने से पहले अपने परिवार के बारे में जरुर सोचें।

धनु
वही होता है, जो भगवान को मंजूर होता है। व्यर्थ की चिंता छोड़ दें और अपने सपने पूरे करने में लग जाएं। आकस्मिक धन प्राप्त आज हो सकता है। कला से लोगों को प्रभावित करेंगे।

मकर
लंबे समय से चले आ रहे विवाद आज सुलझ सकते हैं। संतान सुख संभव। विदेश जाने के योग है। जीवनसाथी के सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे। किसी के देखा-देखी में अपना नुकसान हो सकता है।

कुंभ
अपना व्यवहार और आचरण बदलें। सब आपके हो जाएंगे। अपने माता-पिता से ऐसा व्यवहार ठीक नहीं है। जैसा व्यवहार आप करेंगे, वैसा आपके साथ भी हो सकता है, अपनी भूल सुधारें, लाभ होगा।

मीन
परिवार के खिलाफ जा सकते हैं। जल्दबाजी में कुछ फैसले लेने पड़ेंगे। संचित धन का उपयोग सतर्कता पूर्वक करें। नई जिम्मेदारी मिलने की संभवाना है। पैर में चोट लग सकती है।

Visits: 103

Leave a Reply