सर्वोच्च न्यायालय! न्यायाधीश शरद अरविंद बोबड़े ने ली मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ

नई दिल्ली, 18 नवम्बर 2019। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज न्यायाधीश शरद अरविंद बोबड़े को सर्वोच्च न्यायालय के 47वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलायी।
बताया गया है कि मुख्य न्यायाधीश बोबड़े का जन्म 24 अप्रैल 1956 को नागपुर में हुआ था। नागपुर विश्वविद्यालय से कानून की डिग्री हासिल कर वे 1978 में महाराष्ट्र बार काउंसिल के सदस्य बने और उच्च न्यायालय की नागपुर पीठ में 21 वर्षों तक कार्य किया। वे मार्च 2000 में बॉम्बे उच्च न्यायालय के न्यायाधीश बने और फिर 16 अक्तूबर 2012 को वह मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश और फिर 12 अप्रैल 2013 को सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश बने।
बताते चलें कि न्यायाधीश बोबड़े अगस्त, 2017 में तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश जेएस खेहर की अध्यक्षता वाली नौ सदस्यीय संविधान पीठ का हिस्सा रहे थे।उन्होंने निजता के अधिकार को मौलिक अधिकार करार दिया था। देश के सर्वाधिक चर्चित अयोध्या विवाद का फैसला सुनाने वाली पांच जजों की बेंच का हिस्सा रहे हैं। सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नवनियुक्त जस्टिस बोबड़े इस पद से करीब 17 महीने बाद 23 अप्रैल 2021 को सेवानिवृत्त होंगे।

Visits: 37

Leave a Reply