पंचांग व राशिफल -17 नवम्बर 2019

पंचांग व राशिफल -17 नवम्बर 2019

पंचांग
माह – मार्गशीर्ष
तिथि – पंचमी – 18:25:34 तक
पक्ष – कृष्ण
वार – रविवार
नक्षत्र – पुनर्वसु – 22:59:19 तक

सूर्योदय – 06:44:53
सूर्यास्त – 17:26:57
चंद्रोदय – 21:40:00
चन्द्रास्त – 10:58:59

अशुभ समय
दुष्टमुहूर्त – 16:01:20 से 16:44:08 तक
कुलिक – 16:01:20 से 16:44:08 तक
कंटक – 10:18:55 से 11:01:43 तक
राहुकाल – 16:06:41 से 17:26:57 तक
कालवेला – 11:44:31 से 12:27:19 तक
यमघण्ट – 13:10:07 से 13:52:56 तक
यमगण्ड – 12:05:55 से 13:26:10 तक
गुलिक काल – 14:46:26 से 16:06:41 तक

आज का चौघड़िया / आज का शुभ मुहूर्त
चर – 08:08 से 09:27
लाभ – 09:27 से 10:47
अमृत – 10:47 से 12:06
शुभ – 13:25 से 14:44

राशिफल

मेष
जल्दबाजी में फैसले ने लें। नुकसान हो सकता है। परिवार में आपकी बातों को सुना जायेगा। धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ में सुधार होगा। परीक्षा परिणाम अनुकूल होगा।

वृषभ
समय से पहले और भाग्य से ज्यादा किसी को नहीं मिलता। अपनी बारी का इंतजार करें। संतान के सहयोग से कार्य पूरे होंगे। नए लोगों से संपर्क बनेगा, जो भविष्य में लाभदयाक रहेगा। वाहन सुख संभव है।

मिथुन
जो लोग दूसरे के लिए मांगते हैं, उन्हें कभी अपने लिए नहीं मांगना पड़ता। माता के स्वास्थ की चिंता रहेगी। किसी के बहकाने से अपने संबंध तोड़ने से बचें। पैर में चोट लग सकती है। समाज में नाम होगा।पं

कर्क
आपसे सहयोग लेने वाले, आज आप से मुंह फेर रहे हैं। बीमारी में दवाई असर नहीं करेगी। बेहतर होगा कि अपना डॉक्टर बदलें या किसी योग्य व्यक्ति से सलाह लें। नए भवन में जाने का योग है।

सिंह
स्वभाव में परिवर्तन लाना जरूरी है। कार्यस्थल पर योजना लाभप्रद रहेगी। पड़ोसियों की मदद करनी पड़ सकती है। क्रोध की अधिकता से परिजन नाखुश होंगे। शेयर बाजार में निवेश से लाभ होगा।

कन्या
किसी के बहकावे में आने से बचें।सतर्क रहें। समय रहते जरूरी कार्य पूरा करें। निजी जीवन में दूसरों को प्रवेश न दें। पिता के व्यवहार से मन मुटाव होगा। जीवनशैली में परिवर्तन के योग है। पुरानी दुश्मनी के चलते विवाद संभव है।

तुला
कार्य समय पर पूरे होने से मन प्रसन्न रहेगा। अपने वाक् चातुर्य से सभी काम आसानी से करवा लेंगे। कार्यस्थल पर अपनी अलग पहचान स्थापित करेंगे। प्रेम-प्रसंग के चलते मन उदास होगा।

वृश्चिक
आपकी कार्य क्षमता में वृद्धि होगी। जीवनशैली में आय परिवर्तन से खुश होंगे। आजीविका के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। पारिवारिक सोहार्द बना रहेगा। मांगलिक समारोह में सक्रिय भूमिका रहेगी।

धनु
अपने हिसाब से जिंदगी जीना पसंद करेंगे। जो लोग आपके कार्यों की सराहना करते थे, वे आपका विरोध करेंगे। भवन-भूमि के विवादों का अंत होगा। पिता के व्यवसाय में रूचि कम रहेगी।

मकर
समय से कार्य पूर्ण करें। पारिवारिक लोगों का सहयोग न मिलने से कार्य प्रभावित होंगे। घर में वास्तु अनुरूप परिवर्तन करें तो पारिवारिक तनाव खत्म होगा। फैक्ट्री में प्रवेश द्वार पर पंचमुखी हनुमान की तस्वीर लगाएं, लाभ होगा।

कुंभ
व्यस्तता के कारण सेहत को न भूलें। अपने जीवनसाथी से नम्रता से बात करें और आपकी दोनों की वार्तालाप में स्नेह झलके, न कि बनावटी बातें करें। वाणी में मधुर रहें। यात्रा के योग है।

मीन
अपने अकड़ू स्वभाव से सबसे दुरियां बढ़ा लेंगे। व्यवहार में नम्र रहें और अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। पिता के साथ तालमेल न रहने से घर का वातावरण गरमा सकता है। संपत्ति से संबंधित जरूरी अनुबंध हो सकते हैं।

Visits: 59

Leave a Reply