निधन ! नहीं रहे रमन मेग्सेसे अवॉर्डधारी पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टीएन शेषन

नई दिल्ली, 11 नवम्बर 2019। भारत के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टीएन शेषन का 86 वर्ष की अवस्था में रविवार रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। देश की अव्यवस्थित चुनाव व्यवस्था को दुरुस्त करने का श्रेय टीएन शेषन को रहा है।भारत के 10वें मुख्य चुनाव आयुक्त रहे तिरुनेलै नारायण अइयर शेषन का रविवार की रात करीब साढ़े नौ बजे चेन्नई स्थित अपने आवास में निधन हो गया।
उल्लेखनीय है कि 15 दिसंबर 1932 को केरल के पलक्क्ड़ जिले के थिरुनेल्लई में पैदा हुए थे। टीएन शेषन ने पलक्कड़ के बीईएम हाईस्कूल और विक्टोरिया कॉलेज में पढ़ाई की। उन्होंने मद्रास क्रिश्चियन कॉलेज से ग्रेजुएशन की डिग्री लेने के बाद भारतीय प्रशासनिक सेवा में आये। उन्होंने अमेरिका की प्रतिष्ठित हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में एडवर्ड एस मेसन फैलोशिप के तहत पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन की डिग्री प्राप्त की थी।
वे वर्ष 1989 में भारत के 18वें कैबिनेट सेक्रेटरी रहे थे। वर्ष 1996 में उन्हें सरकारी सेवाओं के लिए रमन मेग्सेसे अवॉर्ड दिया गया था।
वह वर्ष 1990 से 1996 के दरम्यान भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त रहे। दशवें चुनाव आयुक्त के तौर पर शेषन पारदर्शिता और दक्षता का पर्याय थे।
बताते चलें कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त पद से सेवानिवृत्त के उपरांत टीएन शेषन ने वर्ष 1997 में देश के राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ा और वह केआर नारायणन से चुनाव में पराजित हो गए थे।

Visits: 118

Leave a Reply