धनत्रयोदशी ! आज सांध्य करें स्वास्थ्य के देव का पूजन

वाराणसी(उत्तर प्रदेश),25 अक्टूबर 2019।हिन्‍दुओं के प्रमुख त्‍योहारों में धनतेरस का मुख्य स्थान है। सनसनी मान्‍यता है कि सागर मंथन के समय धनतेरस के दिन ही आयुर्वेद के देवता भगवान धन्‍वंतरि का अवतरण हुआ था। धनतेरस को माता लक्ष्‍मी, धन के देवता कुबेर और भगवान धन्‍वंतरि की पूजा की जाती है।
धनतेरस कार्तिक मास की त्रयोदशी को मनायी जाती है। आज के दिन सोने-चांदी के आभूषण और बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। धनतेरस के दिन आरोग्‍य के देवता और आयुर्वेद के जनक भगवान धन्‍वंतरि की पूजा की जातीहै। मान्‍यता है कि इस दिन धन्‍वंतरि की पूजा करने से आरोग्‍य और दीर्घायु प्राप्‍त होती है। इस दिन भगवान धन्‍वंतर‍ि की प्रतिमा को धूप और दीपक दिखाएं। साथ ही फूल अर्पित कर सच्‍चे मन से पूजा करें।

  इस वर्ष धनतेरस का शुभ मुहूर्त

त्रयोदशी तिथि आज 25 अक्‍टूबर 2019 को शाम 07 बजकर 08 मिनट से आरम्भ होकर 26 अक्‍टूबर 2019 को दोपहर 03 बजकर 36 मिनट तक रहेगी।
धनतेरस का पूजा मुहूर्त आज 25 अक्‍टूबर 2019 को शाम 07 बजकर 08 मिनट से रात 08 बजकर 13 मिनट तक रहेगा।

Visits: 70

Leave a Reply