पंचांग व राशिफल – 21 अक्टूबर 2019

पंचांग व राशिफल – 21 अक्टूबर 2019

पंचांग
माह – कार्तिक
तिथि – सप्तमी – 06:46:54 तक, अष्टमी – 29:27:41 तक
पक्ष – कृष्ण
वार – सोमवार
नक्षत्र – पुनर्वसु – 17:32:29 तक

सूर्योदय – 06:25:18
सूर्यास्त – 17:46:05
चंद्रोदय – 23:45:59
चन्द्रास्त – 13:01:59

अशुभ समय
दुष्टमुहूर्त – 12:28:23 से 13:13:46 तक, 14:44:33 से 15:29:56 तक
राहुकाल – 07:50:23 से 09:15:29 तक
कालवेला – 10:12:13 से 10:57:37 तक

आज का चौघड़िया / आज का शुभ मुहूर्त
अमृत – 06:29 से 07:53
शुभ – 09:17 से 10:41
चर – 13:30 से 14:54
लाभ – 14:54 से 16:18
अमृत – 16:18 से 17:42

राशिफल
मेष
आज आलस्य से बचें। कार्यों में रुकावट आ सकती है। कार्यस्थल पर अपना कार्य स्वयं करें। महत्वपूर्ण कार्यों में हस्तक्षेप से नुकसान संभव है।

वृषभ
दिन की शुरुआत आनंदप्रद रहेगी। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। समाज में अच्छे लोगों से भेंट होगी, जो आपके हितचिंतक रहेंगे। व्यापार-नौकरी में लाभ होगा। परिजनों की मदद से कार्य सम्पन्न होंगे।

मिथुन
जिसे आप किसी फालतू समझते थे, आज वही आपके कार्यों में सहभागी बनेगा। यात्रा का योग है। रिश्तेदारों से संपत्ति संबंधी विवाद बड़ा रूप ले सकता है। सतर्क रहें।

कर्क
सामाजिक कुछ लोग आपके किये कार्यों से नाखुश रहेंगे। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। मन में उत्साह बढ़ेगा, जिससे कार्य की गति बढ़ेगी। खर्चों में कमी करें। कानूनी विवाद निपटेंगे।

सिंह
आपकी दिनचर्या में बदलाव होगा। भागीदारी में आपके द्वारा लिए गए निर्णयों से लाभ सम्भव है। रचनात्मक अथवा व्यापारिक कार्यों से आर्थिक लाभ होगा। नवीन योजनाओं में निवेश संभव है।

कन्या
व्यापार-व्यवसाय अनुकूल रहेगा। परिवार में तनाव से चिंता बढ़ेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। परोपकार में रुचि बढ़ेगी। धर्म-कर्म में समय व्यतीत होगा।

तुला
दिन मध्यम है। संतान की आजीविका संबंधी समस्या का हल होगा। किसी शुभचिंतक से मेल-मुलाकात आत्मबल मजबूत करेगी। लापरवाही से काम न करें। वाहन सुख सम्भव है।

वृश्चिक
आलस्य त्यागें। समय पर काम करें। आपकी मेहनत से व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। सश्रम किए गए कार्य सफल होंगे। पारिवारिक कष्ट एवं समस्याओं का अंत संभव है। आय से अधिक व्यय न करें।

धनु
आज आकस्मिक लाभ हो सकता है। निकटजनों की प्रगति से मन में प्रसन्नता होगी। परिश्रम से स्वयं के कार्यों में भी शुभ परिणाम मिलने की उम्मीद है। विदेश जाने के योग बनेंगे।

मकर
पारिवारिक जिम्मेदारी के कारण व्यस्तता बढ़ेगी। संतान के व्यवहार से समाज में सम्मान बढ़ेगा। दिन अनुकूल है।

कुंभ
आपकी मेहनत के अनुरूप सफलता मिलने में संदेह है। आज किसी हनुमान मन्दिर में जाकर सिंदूर और तेल अर्पण करें। रुके काम बनेंगे, सफलता मिलेगी। दूसरों के झंझटों में न पड़ें।

मीन
सोच विचार के बाद ही कोई काम करें। मांगलिक आयोजनों के लिए रुपरेखा में परिवर्तन होगा। अच्छे कार्यों के लाभकारी परिणाम मिलेंगे। सामाजिक समारोहों में भाग ले सकते हैं। विरोधियों से सावधान रहें।

Visits: 98

Leave a Reply