पंचांग व राशिफल – 20 अक्टूबर 2019

पंचांग व राशिफल – 20 अक्टूबर 2019

पंचांग
माह – कार्तिक
तिथि – षष्ठी – 07:32:37 तक
पक्ष – कृष्ण
वार – रविवार
नक्षत्र – आर्द्रा – 17:52:47 तक

अशुभ समय
राहुकाल – 16:21:46 से 17:47:04 तक

आज का शुभ मुहूर्त
चर – 07:53 से 09:17
लाभ – 09:17 से 10:41
अमृत – 10:41 से 12:06
शुभ – 13:30 से 14:54

राशिफल
मेष
नौकरी की तलाश व शिक्षा-प्रतियोगिता में भाग लेने वालों के लिए यह समय अनुकूल है। लेकिन स्वभाव में कुछ उग्रता के चलते व्यावसायिक निर्णयों में कभी हां, कभी ना करते रहने से अवसर चूक जाएंगा। अपने करीबी लोगो से कुछ मनमुटाव भी संभव है।

वृषभ
आर्थिक सफलता के बेहतर योग हैं। सामाजिक और राजनैतिक क्षेत्रों में कार्य करने वालों के लिए यह समय सामान्य है। सोचने-समझने की शक्ति मज़बूत रहेगी। यात्राएं परिणामदायक होंगी। पारिवारिक सुख-सुविधाओं की वृद्धि होगी। इसमें कुछ धन खर्च भी होगा।

मिथुन
नौकरी में परिवर्तन के लिए यह अनुकूल समय नहीं है, अतः यथा स्थिति को बनाये रखने का प्रयास करें। उतावलेपन में लिया हुआ कोई भी निर्णय हानिकारक होगा।प निर्णय लेते समय धैर्य बनाये रखें। भाग्य आपको गलत दिशा में ले जा सकता है।

कर्क
सामाजिक-राजनैतिक क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए यह समय अच्छी सफलता का योग बना रहा है।
आय के लिए बेहतर समय व संतान से कार्यों से मन प्रसन्न होगा। व्यापारिक या कार्य से संबंधित योजनाएं फलीभूत होंगी। यात्रा का परिणाम सुखदायी होगा। लेकिन स्वास्थ्य का खास ध्यान रखना होगा।

सिंह
आय के मामले में दिन बेहतर रहेगा। आज अल्प प्रयास या बिना प्रयास के भी धन आने का योग बना हुआ है। भाग्य इस समय आपके साथ है, अतः किसी नए कार्य को करने या योजना बनाने के लिए सही समय है।

कन्या
प्रेम संबंधों के लिए यह समय उपयुक्त नहीं होने से वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियां उत्पन्न हो सकती है। स्वविवेक से काम लें और क्रोध में आकर संबंधों को ख़राब न करें।

तुला
आमदनी में बढ़ोत्तरी संभव है। वैवाहिक जीवन सुखद एवम् अनुकूल रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। व्यावसाय में कुछ परेशानियां रह सकती हैं। संतान या प्रेम संबंध को लेकर चली आ रही समस्या दूर होगी। माता-पिता और गुरूजनों से संबंध मधुर रहेंगे।

वृश्चिक
प्रभावशाली और महत्वपूर्ण व्यक्तियों के सहयोग से लाभ होंगे। जिसके चलते आर्थिक मामलों में सुधार और कुछ व्यापारिक यात्राओं के योग बन रहे हैं। आप अपनी या संतान की शिक्षा को लेकर कुछ हद तक चिंतित रह सकते हैं।

धनु
नौकरीपेशा जातकों को छोटी-मोटी यात्राएं भी सम्भव हैं। कार्य व्यापार अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। किन्तु आज का दिन आर्थिक रूप में कुछ उठा पटक वाला रह सकता है। गृहस्थ जीवन को लेकर कुछ चिंताएं रह सकती हैं।

मकर
कामों में सफलता के साथ आमदनी निरंतर बनी हुई है, किन्तु व्यय अधिक है। ऐसे में खर्चों पर अंकुश लगाना जरूरी होगा। इसके साथ ही आज क्रोध से बचते हुए अपनी वाणी पर संयम रखें। अपने स्वास्थ्य का खयाल रखें।

कुंभ
आज व्यापारिक और व्यावसायिक सन्दर्भ में आशातीत सफलता के बीच मन प्रसन्न रहेगा। आपकी आमदनी में इजाफ़ा हो सकता है। कहीं से अचानक धन लाभ या उपहार मिल सकता है। साथ ही परिस्थितियां आपके पक्ष में होगीं।

मीन
आज आपके मान-सम्मान में इजाफ़ा तो होगा ही साथ ही आज कार्यस्थल पर सफ़लता प्राप्ति का पूर्ण योग है। आपको वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। किन्तु आर्थिक मामलों में बड़ों का सहयोग लेना उचित रहेगा। अनावश्यक खर्चे पर नियंत्रण रखें।

Visits: 83

Leave a Reply