पंचांग व राशिफल – 17 अक्टूबर 2019

पंचांग व राशिफल – 17 अक्टूबर 2019
पंचांग
माह – कार्तिक
तिथि – तृतीया – 06:51:05 तक
पक्ष – कृष्ण
वार – गुरूवार
नक्षत्र – कृत्तिका – 15:52:21 तक

सूर्योदय – 06:22:47
सूर्यास्त – 17:50:03
चंद्रोदय – 20:15:59
चन्द्रास्त – 09:13:59

अशुभ समय
दुष्टमुहूर्त – 10:11:53 से 10:57:42 तक, 14:46:47 से 15:32:36 तक
कुलिक – 10:11:53 से 10:57:42 तक
कंटक – 14:46:47 से 15:32:36 तक
राहुकाल – 13:32:20 से 14:58:15 तक
कालवेला – 16:18:25 से 17:04:14 तक
यमघण्ट – 07:08:37 से 07:54:26 तक
यमगण्ड – 06:22:47 से 07:48:42 तक
गुलिक काल – 09:14:36 से 10:40:31 तक

आज का चौघड़िया / आज का शुभ मुहूर्त
शुभ – 06:26 से 07:51
चर – 10:41 से 12:05
लाभ – 12:05 से 13:30
अमृत – 13:30 से 14:55
शुभ – 16:20 से 17:45

राशिफल
मेष
अपनी दिनचर्या में बदलाव लाएं। यश कीर्ति में वृद्धि होगी। कारोबार में लाभ बढ़ेगा। संतान पर ध्यान रखने की आवश्यकता है। अपने व्यवहार में नम्रता लाएं, वाहन सुख प्राप्त होगा।

वृषभ
दिन की शुरुआत शुभ संकल्पों से होगी। नए कारोबार में लाभ की आशंका कम है। माता-पिता के स्वास्थ्य में लाभ होगा। करियर में निराश न हों, समय बदलेगा। नए आवास के योग बन रहे हैं।

मिथुन
अपने कार्य करने के ढंग सुधारें। आज धनागमन सहज होगा। लाभ होगा, स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कारोबार में विवाद शांत होंगे। आज आपका समय बदल सकता है। वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं।

कर्क
कार्यस्थल पर स्थितियां आप के पक्ष में होंगी। परिवार में बुजुर्गों को स्वास्थ्य की समस्या बढ़ेगी। नौकरी में विवाद शांत होंगे। लाभ के अवसर मिलेंगे। घर पर शांति बनाए रखें।

सिंह
अपने पराये में फर्क समझें। ‍दिनचर्या नियंत्रित रखें। बोलने से पहले विचार जरुर करें। किसी दूर के मित्र से मुलाकात फायदेमंद रहेगी। दुसरों के निजी मामलों में बोलना बंद करें।

कन्या
कम बोलें, अच्छा बोलें। शत्रु भी प्रशंसा करेंगे। बाहरी विवादों का असर परिवार पर न होने दें। वैवाहिक जीवन में शांति रहेगी। मान- प्रतिष्ठा बढ़ेगी। न्याय पक्ष उत्तम रहेगा।

तुला
सोच के परे कार्य होने से परेशानी बढ़ सकती है। लाभ के अवसर मिलेंगे। कार्यस्थल का वातावरण पक्ष में होगा। विवादों में मौन ही लाभदायक होगा। अपने से बड़ों का आदर करें।

वृश्चिक
नौकरी में अशांति का वातावरण बनने के योग हैं। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। फिजूल खर्च बढ़ेंगे। धोखा होने की आशंका है। पुराने रोग उभरने की संभावना है।

धनु
दिन चिंताजनक व्यतीत हो रहे हैं। मानसिक पीड़ा हावी रहेगी। पर इष्ट बल पर मजबूत रखें। आर्थिक निवेश से लाभ के आसार हैं। संतान के स्वास्थ्य में सुधार होगा।

मकर
दिन की शुरुआत आनंददायक रहेगी। पुराने मित्र से मुलाकात से लाभ के योग हैं, जो शुभ रहेगा। शत्रु परास्त होंगे। यात्रा के योग हैं।

कुंभ
समय के साथ अपने आचार विचार में बदलाव करना पड़ेगा। सुख-शांति चाहते हैं, तो स्वयं के व्यवहार को बदलना पड़ सकता है। लाभ के अवसर बढ़ेंगे।

मीन
अपने आप पर विश्वास रखें, दूसरों के भरोसे न रहें। आलस्य से बड़ा कोई शत्रु नहीं है, सजग रहें सतर्क रहें। स्वास्थ्य ठीक होगा, व्यय बढ़ेंगे।

Visits: 87

Leave a Reply