चंद्रयान-2 ! नासा ने जारी की नयी तस्वीर

नई दिल्ली,17 अक्टूबर 2019। चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम का गत 7 सितंबर को चांद की सतह पर लैंडिंग से पहले ही टूटे संपर्क के बाद इसरो के वैज्ञानिकों ने लैंडर से संपर्क स्थापित करने का अथक प्रयास किया परन्तु वे लैंडर से सम्पर्क करने में असफल रहे।
अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने पिछले माह कहा था कि चंद्रयान-2 के लैंडर की चन्द्रमा की सतह पर ‘हार्ड लैंडिंग’ हुई थी, जबकी सतह पर उसकी सॉफ्ट लैंडिंग होनी थी। उसीके दौरान उसका संपर्क इसरो से टूट गया था। नासा ने उसके लैंडिंग साइट की तस्वीरें भी जारी की थी।
उस समय लैंडर विक्रम के बारे में जानकारी नहीं मिली थी और नासा के वैज्ञानिकों ने कहा था कि चांद पर रात हो चुकी है, इसके चलते ज्यादातर सतह पर केवल परछाई ही दिख रही है। ऐसे में हो सकता है लैंडर किसी परछाई में छिप गया हो।

अब एक बार फिर नासा के मून ऑर्बिटर ने विक्रम के लैंडिंग साइट की तस्वीरें ली हैं। बेहतर रोशनी में ली गई इन तस्वीरों से चंद्रयान -2 के लैंडर की मौजूदगी को लेकर उम्मीद जग गई है। नासा द्वारा प्राप्त नई तस्वीरों का अध्ययन किया जा रहा है।
बताते चलें कि गत सितंबर में, नासा के ऑर्बिटर ने विक्रम लैंडर की तस्वीरें तब ली थीं जब वहां रात का अंधेरा था। उस समय नासा ने कहा था कि अक्टूबर में दक्षिणी ध्रुव से अंधेरा छंटने के बाद एक बार फिर अपने लूनर रिकॉनिस्सेंस ऑर्बिटर के कैमरे से विक्रम की लोकेशन जानने और उसकी तस्वीरें लेने की कोशिश करेगा। अब नासा द्वारा जारी नयी पंतस्वीरें नासा के मून ऑर्बिटर ने रोशनी में खिंची है। इस तस्वीरों का अध्ययन किया जा रहा है।

Visits: 80

Leave a Reply