पंचांग व राशिफल – 16 अक्टूबर 2019
पंचांग व राशिफल – 16 अक्टूबर 2019
पंचांग
माह – कार्तिक
तिथि – तृतीया – पूर्ण रात्रि तक
पक्ष – कृष्ण
वार – बुधवार
नक्षत्र – भरणी – 14:21:50 तक
अशुभ समय : राहुकाल – 12:06:39 से 13:32:45 तक
आज का शुभ मुहूर्त…
लाभ – 06:25 से 07:50
अमृत – 07:50 से 09:15
शुभ – 10:41 से 12:06
चर – 14:56 से 16:21
लाभ – 16:21 से 17:46
राशिफल
मेष
आज परिस्थितियां अनुकूल है। लोग आपसे प्रभावित होंगें। आपको पदोन्नति मिल सकती है। नये कार्यों की शुरुआत के लिए आज का दिन अनुकूल है। आप एक लंबे समय से जिस चीज का इंतजार कर रहे हैं, उसे पाने की आज संभावना है।
वृषभ
समय आपके प्रतिकूल है। भाग्य पर निर्भर रहते हुए कुछ न करें। फंड, निवेश और वित्त के मामलों में सावधान रहें। आज आपका कोई करीबी आप के राज खोल सकता है। व्यर्थ वस्तुओं पर अनावश्यक खर्च के संकेत हैं।
मिथुन
हालात मनोकूलकाम नहीं कर रहे हैं। दिन व्यस्त रहेगा। वित्तीय दृष्टिकोण से दिन आप के लिए अनुकूल है। आप को आय के अतिरिक्त स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। उद्यमियों के लिए आगे का दिन सफल होगा।
कर्क
आज समय अनुकूल नहीं हैं,परन्तु विदेशी व्यापार से लाभ के संकेत हैं। वहीं अस्थिरता आपके व्यवसाय में बाधा उत्पन्न करेगी। समस्या को पनपने न दें, बल्कि उसे सुलझाने की कोशिश करें। आज आप को आवश्यक सहायता भी प्राप्त नहीं होगी।
सिंह
आज दिन आपके लिए भाग्यशाली साबित होगा। जिम्मेदारियों के साथ धैर्य और क्षमताओं की परीक्षा होगी। अंत में आप अपने उत्साह से सफल होगें। आज आप अपनी अधिकतम और सर्वोत्तम कोशिशें जारी रखें, जीत का फल मिलेगा ही।
कन्या
आप इच्छाओं की पूर्ति के कारण प्रफुल्लित रहेंगे। आमदनी में वृद्धि या पदोन्नति से संबंधित अच्छी खबर मिल सकती हैं। प्रेमिका सहयोगी होगी।आज व्यापारियों और पेशेवर लोगों के लिए बहुत अच्छा दिन रहेगा।
तुला
आज आप छोटे प्रयास से बड़े परिणाम पाने में सक्षम होंगे। सहकर्मी आपके लक्ष्यों को पूरा करने में मददगार साबित होंगे। सकारात्मक और रचनात्मक पहल करने के लिए समय अच्छा है। आज आश्चर्यजनक अनुभव के साथ अपने काम के लिए पुरस्कार भी प्राप्त कर सकते हैं।
वृश्चिक
दिन प्रतिकूल है। विवादों को निपटाने के लिए पैसा खर्च करना पड़ सकता है। अचानक से उत्पन्न वित्तीय मुद्दे और समस्याएं आपको परेशान कर सकते हैं। आप जल्दबाजी में कुछ कर जाएेगे, जिसके लिए आप को बाद में पछताना पड़ सकता है।
धनु
भाग्य आपके साथ रहेगा। आप के करियर में बेहतर संभावनाएं हैं। परिवार और मित्रगण आपकी आर्थिक रूप से सहायता करेंगे। वहीं भाग्य के चलते आज अप्रत्याशित लाभदायक घटना घटित हो सकती है।
मकर
आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज आप अच्छे भाग्य और सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करेंगे। इस समय किया गया उचित निवेश भविष्य में बहुत लाभ देगा। वहीं लंबित कार्य या तो अच्छे से चलता रहेगा या समाप्त हो जाएगा। भविष्य के लिए फंडों में कुछ पैसों का निवेश कर सकते हैं।
कुंभ
भाग्य का समर्थन रहेगा। आज का दिन आप के लिए बहुत फलदायक सिद्ध हो सकता है। आप नए विचारों और रणनीति के साथ आगे आएंगे। वहीं आप वास्तव में जो कुछ करना चाहते हैं, उसे करने का आपको उपयुक्त अवसर प्राप्त होगा। वित्तीय स्थिति अच्छी रहेगी।
मीन
आज आपको अप्रत्याशित लाभ हो सकता है।किसी परिचित के माध्यम से आय के अतिरिक्त स्रोत मिलने की संभावना है। यदि आप पदोन्नति के इच्छुक हैं तो इस मामले में आप आज कोशिश कर सकते हैं, सफलता मिलने की पूरी उम्मीद है। कुल मिलाकर आज आप को अनुकूल और लाभदायक परिणाम प्राप्त होंगे।
Visits: 84