ब्रैंड इंडिया ! बड़ी देश की प्रतिष्ठा, भारत पहुंचा सातवें पायदान पर

नई दिल्ली, 12 अक्टूबर 2019। विश्व की बड़ी ‘ब्रैंड फाइनेंस’द्वारा जारी ब्रैंड वैल्यू वाले देशों की लिस्ट में भारत दो पायदान ऊपर उठकर सातवें स्थान पर पहुंच गया। इस सूची में शामिल टॉप-10 देशों में भारत के ब्रैंड वैल्यू में 18 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है। भारत की ब्रैंड वैल्यू बढ़कर अब 2,56,200 करोड़ डॉलर (करीब 181 लाख करोड़ रुपये) हो गई है।
उल्लेखनीय है कि किसी देश की ब्रैंड वैल्यू उस देश में अगले पांच साल में सभी ब्रैंड्स के प्रोडक्ट की बिक्री के अनुमान के आधार पर तय होती है। देश की जीडीपी को कुल आमदनी के तौर पर लिया जाता है।
ब्रैंड फाइनेंस के अनुसार, ‘अमेरिका दुनिया का सर्वाधिक मूल्यवान ‘ब्रैंड’ वाला देश है। इसका अधिकांश मूल्य देश के अर्थतंत्र से आता है। इसके अलावा सर्वोच्च स्तर की शिक्षा व्यवस्था और सॉफ्टवेयर उद्यम के अलावा मनोरंजन उद्योग का भी इसमें अहम योगदान है।’
सूची के अनुसार प्रथम स्थान पर अमेरिका है,उसकी ब्रैंड वैल्यू एक वर्ष में 7.1 फीसदी बढ़कर 27,75,100 करोड़ डॉलर ( करीब 1970 लाख करोड़ रुपये) हो गई है,तो वहीं चीन दूसरे पायदान पर है। चीन की ब्रैंड वैल्यू एक वर्ष में 40 फीसदी बढ़कर 19,48,600 करोड़ डॉलर (करीब 1383 लाख करोड़ रुपये) हो गई है। तीसरा स्थान
जर्मनी का है, जिसकी ब्रैंड वैल्यू एक वर्ष में 5.6 फीसदी गिरकर 4,85,500 करोड़ डॉलर (करीब 344 लाख करोड़ रुपये) हुई है।चौथे स्थान पर जापान है। उसकी एक वर्ष में ब्रैंड वैल्यू 26 फीसदी बढ़कर 4,53,300 करोड़ डॉलर (करीब 321 लाख करोड़ रुपये) हो गई है। सूची में पांचवें पायदान पर यूके (युनाइटेड किंगडम) है, जिसकी ब्रैंड वैल्यू एक वर्ष में 2.6 फीसदी बढ़कर 3,85,100 करोड़ डॉलर (करीब 273 लाख करोड़ रुपये) हुई है, और छठे स्थान पर फ्रांस है। फ्रांस की ब्रैंड वैल्यू एक वर्ष में 4 फीसदी गिरकर 3,09,700 करोड़ डॉलर (करीब 273 लाख करोड़ रुपये) रह गई है।
इसी क्रम में भारत सातवें स्थान पर है। भारत की ब्रैंड वैल्यू बढ़कर अब 2,56,200 करोड़ डॉलर (करीब 181 लाख करोड़ रुपये) हो गई है पिछले वर्ष भारत इस सूची में 9वें नंबर पर था।
कनाडा आठवें नंबर पर है। कनाडा की ब्रैंड वैल्यू एक वर्ष में 2 फीसदी गिरकर 2,18,300 करोड़ डॉलर (करीब 155 लाख करोड़ रुपये) रह गई है, तो नौवें नंबर पर अब दक्षिण कोरिया पहुंचा है,जिसकी ब्रैंड वैल्यू एक वर्ष में 7 फीसदी बढ़कर 2,13,500 करोड़ डॉलर (करीब 151 लाख करोड़ रुपये) पहुंची है।
सूची का दसवां स्थान इटली को मिला है, जिसकी ब्रैंड वैल्यू एक वर्ष में 4.6 फीसदी बढ़कर 2,11,000 करोड़ डॉलर (करीब 149 लाख करोड़ रुपये) हो गई है।

ये

Visits: 40

Leave a Reply