पंचांग व राशिफल – 11 अक्टूबर 2019

पंचांग व राशिफल – 11 अक्टूबर 2019

पंचांग
माह – आश्विन
तिथि – त्रयोदशी – 22:21:54 तक
पक्ष – शुक्ल
वार – शुक्रवार
नक्षत्र – पूर्वाभाद्रपद – 29:09:32 तक

सूर्योदय – 06:19:14
सूर्यास्त – 17:56:25
चंद्रोदय – 16:55:00
चन्द्रास्त – 28:45:00

अशुभ समय
दुष्टमुहूर्त – 08:38:40 से 09:25:09 तक, 12:31:04 से 13:17:32 तक
कुलिक – 08:38:40 से 09:25:09 तक
कंटक – 13:17:32 से 14:04:01 तक
राहुकाल – 10:40:41 से 12:07:50 तक
कालवेला – 14:50:30 से 15:36:58 तक
यमघण्ट – 16:23:27 से 17:09:56 तक
यमगण्ड – 15:02:07 से 16:29:16 तक
गुलिक काल – 07:46:23 से 09:13:32 तक

आज का चौघड़िया / आज का शुभ मुहूर्त
चर – 06:23 से 07:49
लाभ – 07:49 से 09:15
अमृत – 09:15 से 10:42
शुभ – 12:08 से 13:34
चर – 16:26 से 17:52

राशिफल
मेष
पारिवारिक कार्यों में भागदौड़ रहेगी। सफलता से आत्मसम्मान बढ़ेगा। तेल तिलहन में निवेश से लाभ होगा। संतान के कारण चिंता तथा तनाव रहेंगे। कार्यस्थल पर प्रसन्नता रहेगी। किसी से भी कटु वचन न बोलें।

वृषभ
जो सोचें, उसे पूरा करें। पहले अपने आप को व्यवस्थित करें। अपनी छोटी मानसिकता से आगे बढ़ें। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। पुराने आर्थिक मामले सुलझ सकते हैं।

मिथुन
अपनी चिंता के कारण आप दूसरे पर क्रोध न करें,शांत रहें। व्यय वृद्धि से तनाव रहेगा। अकारण झंझटों से दूर रहें। चोट व दुर्घटनादि से हानि संभव है। अध्ययन में अवरोध आ सकता है।

कर्क
दिन अनुभव पूर्ण रहेगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद संभव है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। फालतू खर्च होगा। नए मित्र बनेंगे। पुराने विवाद दोबारा सामने आ सकते हैं।

सिंह
अपनी संगत बदलें, आपका फायदा होगा। अपने आप को सही साबित करने में बड़ी मेहनत करनी होगी। थकान व अस्वस्थता रहेगी। व्यवसायिक नई योजना से कार्यप्रणाली में सुधार होगा। लाभ होगा।

कन्या
दिन के आरम्भ में रुक-रुक कर कार्य होंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। नेत्र पीड़ा संभव है। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी।

तुला
संतान के विवाह मामलों में जल्दबाजी न करें, गलत निर्णय जीवन बदल सकता है। जोखिम भरे कार्य टालें। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें।

वृश्चिक
जीवनसाथी के साथ विवाद संभव है। गृहस्थी के मामले सहमति से हल होंगे। मांगलिक कार्य में लाभ की स्थिति बनेगी। राजनीतिक मामलों में आपका विरोध होगा, विवाद न करें।

धनु
संतान की जायज जरूरत को ही पूरी करें, परन्तु उसकी जिद के आगे झुके नहीं। निर्णय शक्ति कमजोर होने से आप पिछड़ रहे हैं। अस्वस्थता रह सकती है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे।

मकर
दूसरे की मजबूरी को समझकर उसका सहयोग करें। क्रोध से बचें। पिता से मतभेद समाप्त होंगें। पूरी जानकारी लेकर ही कहीं निवेश करें। परिवार में आ रहे समारोह की तैयारी में लगे रहेंगे।

कुंभ
कोई चौंकाने वाले समाचार मिल सकते हैं। मनचाही नौकरी के लिए प्रयास अधिक करना पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। पहनावे में गुलाबी रंग का प्रयोग ज्यादा करें, काम बनेंगे।

मीन
व्यापार में परिश्रम अधिक और लाभ कम होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे। सूझबुझ से धनलाभ होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। निवेश व नौकरी लाभदायक रहेंगे।

Visits: 79

Leave a Reply