पंचांग व राशिफल – 10 अक्टूबर 2019

पंचांग व राशिफल – 10 अक्टूबर 2019
पंचांग
माह – आश्विन
तिथि – द्वादशी – 19:53:31 तक
पक्ष – शुक्ल
वार – गुरूवार
नक्षत्र – शतभिषा – 26:13:53 तक

सूर्योदय – 06:18:40
सूर्यास्त – 17:57:30
चंद्रोदय – 16:22:59
चन्द्रास्त – 27:52:59

अशुभ समय
दुष्टमुहूर्त – 10:11:37 से 10:58:12 तक, 14:51:09 से 15:37:44 तक
कुलिक – 10:11:37 से 10:58:12 तक
कंटक – 14:51:09 से 15:37:44 तक
राहुकाल – 13:35:27 से 15:02:48 तक
कालवेला – 16:24:20 से 17:10:55 तक
यमघण्ट – 07:05:16 से 07:51:51 तक
यमगण्ड – 06:18:40 से 07:46:02 तक
गुलिक काल – 09:13:23 से 10:40:44 तक

आज का चौघड़िया / आज का शुभ मुहूर्त
शुभ – 06:22 से 07:49
चर – 10:42 से 12:08
लाभ – 12:08 से 13:34
अमृत – 13:34 से 15:01
शुभ – 16:27 से 17:54

राशिफल
मेष
पारिवारिक समारोह में शामिल होंगे। विरोधी आपकी प्रतिष्ठा को धूमिल करने का प्रयास करेंगे। तालमेल की कमी के चलते कार्यस्थल पर विवाद संभव है। न्याय पक्ष कमजोर रहेगा।

वृषभ
उत्साह में वृद्धि व अनुकूल समय के योग है। नया कार्य शुरू करना चाहते हैं, जिसमे सफलता मिलेगी। लकड़ी के व्यापार से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा।

मिथुन
नए रिश्ते जीवन में बदलाव लायेंगे। आजीविका के लिए स्थान परिवर्तन संभव है। व्यापार विस्तार के योग बन रहे हैं। पुराने लेन देन के मामले सुलझेंगे। विरोधी सक्रीय होंगे। पारिवारिक कलह संभव है।

कर्क
रुका धन नहीं आने से मन चिंतित रहेगा। वाहन मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। संतान का स्वास्थ बिगड़ सकता है। विदेश जाने का मन बना रहे हैं, पर अभी विलंब है।

सिंह
आय में वृद्धि कैसे हो, अभी यही ध्यान में रख कर अपना कार्य करें। करियर के प्रति सजग रहें। ननिहाल पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापारिक साझेदारी में फेर बदल हो सकता है।

कन्या
लंबे समय से चली आ रही चिंता आज दूर होगी। मन प्रसन्न होगा। पुराने रोग उभर सकते हैं। परिवार में समय व्यतीत होगा। आध्यत्मिक उन्नति होगी। अपने सहकर्मियों के साथ अपना व्यवहार नम्र रखें।

तुला
संत समागम होगा। व्यक्तिगत अथवा व्यापारिक कार्य से सफल यात्रा हो सकेगी। परिवार की समस्याओं को अनदेखा न करें। पेट से सम्बंधित समस्या होगी। आर्थिक लाभ होगा।

वृश्चिक
कारोबार के विस्तार में सहयोग मिल सकेगा। संतान पक्ष की चिंता रहेगी। समाज में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विरोधी कार्य में अड़चन डाल सकते हैं। न्याय पक्ष मजबूत होगा।

धनु
आजीविका के साधनों में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकारी परेशान करेंगे। किसी को अपने मन की बात न बताएं, लोग आपका मजाक बना सकते हैं। फिजूल खर्च बढ़ेगा।

मकर
प्रसन्न रहें और व्यर्थ की चिंता छोड़ दें। आप बहुत सोचते हैं, यही कारण है कि आपका स्वास्थ्य कमजोर है। व्यवसाय स्थल पर तनाव रहेगा। बहनों की सहायता करनी पड़ सकती है।

कुंभ
आपने पूर्व में जो वायदा किया था, वह पूरा करने का समय आ गया है। आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगी। निजी कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे। ससुराल पक्ष से कोई खबर परेशान कर सकती है।

मीन
विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। लेन देन के मामले में संदेह की स्थिति बन सकती है। सूझ-बुझ से काम लें। नौकरी प्राप्त करने के लिए यात्रा हो सकती है। सुख सुविधा के सामानों पर खर्च होगा।

Visits: 75

Leave a Reply