पंचांग व राशिफल – 6 अक्टूबर 2019

पंचांग व राशिफल – 6 अक्टूबर 2019
पंचांग
माह – आश्विन
तिथि – अष्टमी – 10:56:51 तक
पक्ष – शुक्ल
वार – रविवार
नक्षत्र – पूर्वाषाढ़ा – 15:04:10 तक

सूर्योदय – 06:16:27
सूर्यास्त – 18:01:59
चंद्रोदय – 13:41:59
चन्द्रास्त – 24:18:59

अशुभ समय
दुष्टमुहूर्त – 16:27:54 से 17:14:56 तक
कुलिक – 16:27:54 से 17:14:56 तक
कंटक – 10:11:37 से 10:58:39 तक
राहुकाल – 16:33:47 से 18:01:59 तक
कालवेला – 11:45:41 से 12:32:44 तक
यमघण्ट – 13:19:46 से 14:06:48 तक
यमगण्ड – 12:09:13 से 13:37:24 तक
गुलिक काल – 15:05:36 से 16:33:47 तक

आज का चौघड़िया / आज का शुभ मुहूर्त
चर – 07:47 से 09:15
लाभ – 09:15 से 10:42
अमृत – 10:42 से 12:09
शुभ – 13:36 से 15:04

राशिफल
मेष
महत्‍वपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता देंगे। मित्र आपसे सहयोग की उम्‍मीद रखेेंगे। शैक्षणिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों का मन अध्‍ययन में कम लगेगा। माता पिता का प्रेम व आशीर्वाद प्राप्‍त होगा।

वृषभ
कार्यों में सफलता मिल सकती है परंतु जल्‍दबाजी से बचें। वरिष्‍ठजनों से मार्गदर्शन लेकर निर्णय लेना हितकारी रहेगा। वाहन पर व्‍यय हो सकता है। सहकर्मियों की मदद करेंगे। पतिपत्‍नी के बीच प्रेम बढ़ेगा।

मिथुन
वित्‍त की उपेक्षा न करें अन्‍यथा महत्‍वपूर्ण कार्य प्रभावित हो सकते हैं। व्‍यापार में विस्‍तार की योजना बन सकती है। भौतिक सुख साधनों में बढ़ोतरी हो सकती है। कला व साहित्‍य के क्षेत्र में रुझान बढ़ेगा। यात्रा टालें।

कर्क
परिश्रम करने के बाद भी काम में अड़चनें आ सकती हैं। परिवार में खुशहाली का वातावरण रहेगा। कोर्ट कचहरी के निर्णय आपके पक्ष में हो सकते हैं। अधिकारियों से मैत्रीपूर्ण संबंध बनेंगे। सेहत सामान्‍य।

सिंह
विद्यार्थियों की मेहनत सफल होगी। समाज में कीर्ति बढ़ेगी। मित्रों की सलाह महत्‍वपूर्ण रहेगी। निवेश लाभकारी साबित हो सकता है। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। यात्रा शुभ।

कन्या
व्‍यापार में धोखा हो सकता है। बुजुर्गों का स्‍वास्‍थ्‍य चिंता का कारण बन सकता है। प्रेमियों के बीच दरार आ सकती है। विद्यार्थियों को सफलता मिल सकती है। रुका धन प्राप्‍त होगा।

तुला
महत्‍वपूर्ण कार्य किसी मित्र की मदद से पूर्ण हो सकते हैं। माता के स्‍वास्‍थ्‍य की चिंता रहेगी। किसी शादी पार्टी में जाने का अवसर मिल सकता है। नया वाहन क्रय करने की योजना बनेगी। निवेश लाभदायक।

वृश्चिक
आय के स्रोतों में वृद्धि होगी। परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की रुपरेखा बन सकती है। व्‍यापार व्‍यवसाय में सकारात्‍मक परिस्थितियां बन सकती हैं। अपने बुद्धि बल से समस्‍याओं का निराकरण करेंगे।

धनु
नौकरी में तरक्‍की के योग हैं। पति पत्‍नी के बीच सामंजस्‍य रहेगा। अपनी योजनाएं सार्वजनिक न करें। रचनात्‍मकता की ओर रुझान बढ़ेगा। राजकीय कार्यों में सफलता मिल सकती है। यात्रा सुखद।

मकर
क्रोध पर नियंत्रण रखें। अधिकारियों से बहस हो सकती है। जल्‍दबाजी में किए गए कार्य हानि दे सकते हैं। रोजगार संबंधी समस्‍या हल हो सकती है। पत्‍नी का सहयोग मिलेगा।

कुम्भ
बुजुर्गों के आशीर्वाद से उन्‍नति के मार्ग पर आगे बढ़ेंगे। उच्‍च अधिकारी पर दबदबा बना रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। पति पत्‍नी के बीच अच्‍छा तालमेल रहेगा। मन प्रसन्‍न रहेगा।

मीन
संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है। काम की अधिकता सेहत पर असर डाल सकती है। शत्रु परास्‍त होंगे। उधार लेनदेन से बचें। नए वस्‍त्र, आभूषण क्रय करने की योजना बनेगी।

Visits: 82

Leave a Reply