पंचांग व राशिफल – 05 अक्टूबर 2019

पंचांग व राशिफल – 05 अक्टूबर 2019

पंचांग
माह – आश्विन
तिथि – सप्तमी – 09:53:11 तक
पक्ष – शुक्ल
वार – शनिवार
नक्षत्र – मूल – 13:19:13 तक

सूर्योदय – 06:15:54
सूर्यास्त – 18:03:07
चंद्रोदय – 12:50:59
चन्द्रास्त – 23:26:00

अशुभ समय
दुष्टमुहूर्त – 06:15:54 से 07:03:03 तक, 07:03:03 से 07:50:12 तक
कुलिक – 07:03:03 से 07:50:12 तक
कंटक – 11:45:57 से 12:33:05 तक
राहुकाल – 09:12:43 से 10:41:07 तक
कालवेला – 13:20:14 से 14:07:23 तक
यमघण्ट – 14:54:32 से 15:41:41 तक
यमगण्ड – 13:37:55 से 15:06:19 तक
गुलिक काल – 06:15:54 से 07:44:19 तक

आज का चौघड़िया / आज का शुभ मुहूर्त
शुभ – 07:47 से 09:15
चर – 12:09 से 13:37
लाभ – 13:37 से 15:04
अमृत – 15:04 से 16:32

राशिफल
मेष
कारोबार में नया अनुबंध होगा, जो लाभदायक रहेगा। भूमि भवन पर निवेश संभव है। अकारण हो रहे पारिवारिक विवादों का अंत होगा। पुराने रोग से मुक्ति मिलेगी। व्यवसाय विस्तार के योग हैं।

वृषभ
माता के स्वास्थ में सुधार होगा। बुरी संगत से आपको बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है। आनंद पूर्वक समय व्यतीत होगा। खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

मिथुन
झूठ बोलने से मुसीबत आ सकती है। अनाज तिलहन कपास और खनिज के व्यवसाय से जुड़े लोग लाभ अर्जित करेंगे। शेयर बाजार से जुड़े लोग सतर्कता से निवेश करें।

कर्क
दूसरे की ख़ुशी के लिए अपने सपनों के साथ समझौता करना पड़ेगा। आजीविका के लिए यात्रा करनी होगी। माता के स्वास्थ में सुधार होगा। बहनों के साथ संबंध कमजोर रहेंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

सिंह
सोच समझ कर ही कार्य करें। नौकरी में आ रही परेशानी दूर होगी। विवाह योग्य जातकों के लिए समय शुभ है। मामा परिवार से सहयोग मिलेगा। व्यवसाय में अकस्मात बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है।

कन्या
जीवनसाथी का व्यवहार से दुख होंगा। व्यवसाय स्थल पर साज सज्जा पर धन लगेगा। आलसी प्रवृत्ति के कारण बने काम बिगड़ सकते हैं। प्रेम विवाह के योग बन रहे हैं। नए लोगों से सम्पर्क होगा।

तुला
परिवार के खिलाफ जा सकते हैं। जल्दबाजी में कुछ फैसले लेने पड़ेंगे। संचित धन का उपयोग सतर्कता पूर्वक करें। नई जिम्मेदारी मिलने की संभवाना है। पैर में चोट लग सकती है।

वृश्चिक
अपने करियर के प्रति महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। परिवार के साथ लंबी यात्रा के योग है। अच्छे कार्य की शुरुआत बड़ों के आशीर्वाद से होगा। विदेश जाने की बाधा दूर हो सकती है।

धनु
सामाजिक समारोह में शामिल होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। दूसरे के मामलों में ना पड़ें, नुकसान आप का ही होगा। बिना मांगे अपनी राय न दें। पिता के साथ गंभीर विषय पर चर्चा होगी।

मकर
धार्मिक कार्यों में सहभागिता होगी। समय रहते अपने कार्यों को पूर्ण करें। आपके आलसी रवैये से नुकसान हो सकता है। कारोबार विस्तार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।

कुंभ
मनचाहा जीवनसाथी मिलने से प्रसन्न होंगे। आपके व्यवहार से लोग आकर्षित होंगे। कार्यस्थल पर पूजा पाठ में शामिल होंगे। भाई बहनों से स्नेह मिलेगा। विद्युत उपकण खरीद सकते हैं।

मीन
आप बहूत जल्दी भावुकता में आ जाते हैं। दूसरे को अपने राज बताने से बचें। कम बोलें, अच्छा बोलें। आर्थिक लाभ संभव है। मांगलिक आयोजनों में सक्रिय भूमिका रहेगी।

Visits: 70

Leave a Reply