गांधी संकल्प पदयात्रा ! भाजपा ने जखनियां से की आरम्भ

गाजीपुर, 02 अक्टूबर 2019। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2 अक्टूबर 2014 को स्वच्छता अभियान की शुरुआत करते हुए देशवासियों से इच्छा व्यक्त की और प्रयास किया कि जब देश महात्मा गांधी जी की 150 वीं जयंती मनाये, तब हम भारत को स्वच्छ और सुन्दर भारत के रुप मे दुनिया के सामने प्रस्तुत कर सकें। पिछले 5 वर्षों मे काफी हद तक इस लक्ष्य की पूर्ति भी हुई है।
उक्त बातें आज महात्मा गांधी जी के 150 वीं जयन्ती पर भारतीय जनता पार्टी लोकसभा गाजीपुर के द्वारा गांधी संकल्प पदयात्रा के शुभारम्भ अवसर पर जखनियां विधानसभा के सन साइन पब्लिक स्कूल में बोलते हुए पूर्व केन्द्रीय मंत्री मनोज सिन्हा ने महात्मा गांधी, लालबहादुर शास्त्री तथा पं दीनदयाल उपाध्याय व डा श्यामाप्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के उपरांत कही। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा अभियान रहा, जिसने धीरे धीरे जनान्दोलन का रुप ले लिया। उन्होंने कहा कि देश व दुनिया के लोगों कि सारी समस्याओं का समाधान गांधी जी के विचारों और सिद्धांतों मे निहित है।आज विश्व में सबसे ज्यादा डाक टीकट,सभागार, सड़कों सहित आदि अन्य संस्थानों का नाम गांधी जी के नाम से रखें गए हैं।
पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि मानवता के प्रतीक किसी इंसान का नाम है, तो वह महात्मा गांधी का नाम है। रविन्द्रनाथ टैगोर ने उन्हें बापू तथा नेता जी सुभाषचन्द्र बोस ने उन्हें राष्ट्पिता कहा। गांधी जी कल भी प्रासंगिक रहे, आज भी हैं और आने वाली सदियों तक प्रासंगिक रहेंगे।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि गांधी जी को पढ़ने की जरूरत है और उनके द्वारा समाज सुधार, स्वच्छता, सिंगल प्रयोग प्लास्टिक का उन्मूलन, जल संचय, जल संवर्धन के प्रति लोगों को जागरूक करना है। लोगों के जीवन को आदर्शवादी बनाने के महात्मा गांधी के अन्य तमाम सुझावों मे से किसी एक को अपनाने का संकल्प लेने को कहा,ताकि देश स्वच्छ, स्वस्थ, सुन्दर बन सके। उन्होंने बिना किसी का नाम लिये बिना कहा कि कुछ लोग गांधीजी को बपौती मानते थे लेकिन कभी उनको अपनाने की कोशिश नहीं की, गांधी जी के नाम का सिर्फ राजनीतिक फायदे के लिए प्रयोग किया है,गांधी जी के ग्राम स्वराज्य के सपने को भारतीय जनता पार्टी तथा उसके नेता नरेन्द्र मोदी साकार कर रहे है और कहा कि महात्मा गांधी तथा पं दीनदयाल के सपनों मे कोई अंतर नहीं है। अगर गांधी जी के विचारों को अपना कर सच्ची श्रद्धांजलि देने का काम किसी ने किया है तो वह भारतीय जनता पार्टी ने किया है। मनोज सिन्हा ने कार्यकर्ताओं से बल देकर कहा कि हमें इस गांधी संकल्प पद यात्रा को जनयात्रा में बदलना है तथा बाढ पीड़ितो की मदद में सक्रियता से जुडकर हर संभव सहायता व मदद करें।
कार्यक्रम के जिला संयोजक सुनील सिंह ने पद यात्रा का पुरा विवरण प्रस्तुत करते हुए लोगों से गाजीपुर को स्वच्छ बनाने का लोगों से आग्रह किया। पंपंकार्यक्रम को अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामहित राम ने भी सम्बोधित किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि गांधी जी के स्वच्छता के संकल्प नारे को साथ लेकर चलने की जरूरत है।
गांधी संकल्प यात्रा में महात्मा गांधी अमर रहे, गांधी जी का सपना अधुरा मोदी जी करेंगे पूरा का गगन भेदी नारा लगा रहे भाजपा कार्यकर्ता तिरंगा झंडा व पार्टी का झंडा लहरा रहे थे। यात्रा का शुभारंभ कर नेतृत्व करते हुए पैदल चल रहे मनोज सिन्हा व कार्यकर्ताओं का जगह जगह लोगों द्वारा माल्यार्पण व फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। पद यात्रा मे शामिल लोग सड़क के किनारे किनारे प्लास्टिक के कचरे को उठा कर अपने झोले मे रखते जा रहे थे। आज की पदयात्रा जखनियां से शुरू होकर भुडकुडा, हथियाराम, बेलहरा, रायपुर होते हुए बहरियाबाद में विश्राम करेगी और कल प्रातः आगे के लिए रवाना होगी।
पदयात्रा में पूर्व मंत्री मनोज सिन्हा, जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, नगरपालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शंकर राय, विजेन्द्र राय, सरोज कुशवाहा,ओमप्रकाश राय, रासबिहारी राय, मुराहू राजभर, राजेश राजभर, रुद्रा पांडेय, सुमित तिवारी,देवव्रत चौबे,अखिलेश सिंह,विनोद अग्रवाल, अच्छे लाल गुप्ता, सच्चिदानन्द सिंह,प्रवीण सिह,डा शोभनाथ यादव,विपीन सिंह,सरोज मिश्रा,जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा,अमरेश गुप्ता, श्यामनरायन राम, मनोज सिंह,अशोक पांडेय, अनिल पांडेय,इंद्रदेव कुशवाहा, रामाधीन सिंह, पवनंजय पांडेय, सुरेश बिंद,चतुर्भुज चौबे,अखिलेश राय,निमेष पांडेय,मंयक जायसवाल, दुर्गेश सिंह, प्रमोद वर्मा, सहित क्षेत्रीय लोग शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन विधानसभा के संयोजक प्रभुनाथ चौहान ने किया।

Visits: 43

Leave a Reply