स्वच्छता जागरूकता अभियान के संग मनी पं दीनदयाल उपाध्याय जी की जयन्ती

गाजीपुर,26 सितंबर 2019।भारतीय जनता पार्टी के महामनिषी पं दिनदयाल उपाध्याय जी की 104 वीं जयन्ती पर कल पार्टीजनों द्वारा साफ सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर गाजीपुर नगर के सभी महापुरुषों के प्रतिमाओं की साफ सफाई करते हुए जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह व पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल के नेतृत्व मे प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया।
भारतीय जनता पार्टी के महामनिषी पं दीनदयाल उपाध्याय जी के जयंती पर आज प्रातः काल भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिश्रबाजार स्थित पं दीनदयाल जी के प्रतिमा के साथ साथ नगर मे महात्मा गांधी,सरदार भगत सिंह,नेताजी सुभाषचन्द्र बोस,डा भीम राव अम्बेडकर,का.सरयु पांडेय, लालबहादुर शास्त्री,डा राजेन्द्र प्रसाद,रविन्द्रनाथ टैगोर, जयप्रकाश नारायण व स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमाओं की साफ सफाई कर माल्यार्पण किया ।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिह ने स्वच्छता के प्रति लोगों को निष्ठा के साथ लगकर अपने आस पास के वातावरण को स्वच्छ रखने का आह्वान किया और कहा कि एकात्म मानववाद के प्रणेता जनता के आवश्यकताओं तथा उनके साथ दुख को महसूस कर समाज के अंतिम व्यक्ति के लिए सदैव ऊंची सोच रखने वाले पं दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों तथा आदर्शों पर देश नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे विश्व शिखर की ओर अग्रसर है। पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा कि आज देश व प्रदेश मे पं दीनदयाल उपाध्याय जी के सिद्धांतों, विचारों पर आधारित उनके सपनो की सरकार द्वारा देश के मान सम्मान मे वृद्धि तथा जन कल्याण की योजनाओ से सामाजिक सुरक्षा को बल मिला है।
इस अवसर पर जिला महामंत्री रामनरेश कुशवाहा,ओमप्रकाश राय,प्रवीण सिंह,रासबिहारी राय,शशिकान्त शर्मा, अखिलेश सिंह,चतुर्भुज चौबे,संकठा प्रसाद मिश्रा,शैलेश राम,अजय कुशवाहा,अजय राय दारा,अनिल वर्मा, विनोद कुशवाहा,हेमंत त्रिपाठी,गुलाम कदिर राईनी,कमलेश बिंद,शहबान अली,कमलेश श्रीवास्तव, सिंहासन कुशवाहा,दिग्विजय पाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Visits: 30

Leave a Reply