नियुक्ति ! शीर्ष अदालत में चार नए न्यायाधीशों ने ली पद की शपथ

नयी दिल्ली,23 सितंबर 2019। देश के प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई ने आज उच्चतम न्यायालय के चार नए न्यायाधीशों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी। इन चार न्यायाधीशों के साथ शीर्ष अदालत में न्यायाधीशों की संख्या अब 34 हो गई है। मुख्य न्यायाधीश ने आज न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी, न्यायमूर्ति एस रवीन्द्र भट्ट, न्यायमूर्ति वी. रामसुब्रमण्यन और न्यायमूर्ति ऋषिकेश रॉय को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसमें न्यायमूर्ति मुरारी पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के, न्यायमूर्ति भट्ट राजस्थान उच्च न्यायालय के, न्यायमूर्ति वी. रामसुब्रमण्यन हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के और न्यायमूर्ति ऋषिकेश रॉय केरल उच्च न्यायालय के प्रमुख थे।
बताते चलें कि शीर्ष अदालत की कॉलेजियम ने 30 अगस्त को इन नामों की सिफारिश की थी
और केंद्र ने बुधवार को चार उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीशों के नामों को मंजूरी दी थी। इसके साथ ही शीर्ष अदालत में न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या संख्या अब पूर्ण हो गई।

Visits: 47

Leave a Reply