हत्या ! कर्मकांडी पति पत्नी को हत्यारे ने मारी गोली

वाराणसी, 21 सितंबर 2019। शहर के चेतगंज थानाक्षेत्र के काली महल क्षेत्र के सरायगोवर्धन में हौसलाबुलन्द अज्ञात हमलावरों ने आज सुबह पति पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी।
पुलिस के अनुसार पिशाचमोचन पर कर्मकांड कराने वाले गद्दी संचालक कृष्ण कुमार उपाध्याय 50 वर्ष पर अज्ञात हमलावरों ने सुबह उनके घर के पास गोली बरसाकर हत्या कर दी। इसके बाद हमलावरों ने घर में बर्तन साफ कर रही उनकी पत्नी की भी गोली मारकर हत्या कर मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार हत्या की वजह भाइयों के साथ संपत्ति का विवाद होने की जानकारी मिली है। मृतक के पुत़्र ने मृतक के बड़े भाई राजेन्द्र उपाध्यक्ष सहित चार लोगों पर नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेंज दिया और मामले की जांच कर रही है।

Visits: 40

Leave a Reply