पंचांग व राशिफल -21 सितम्बर 2019

पंचांग व राशिफल -21 सितम्बर 2019

पंचांग
माह – आश्विन
तिथि – सप्तमी – 20:23:11 तक
पक्ष – कृष्ण
वार – शनिवार
नक्षत्र – रोहिणी – 11:22:09 तक

सूर्योदय – 06:08:41
सूर्यास्त – 18:19:39
चंद्रोदय – 23:03:59
चन्द्रास्त – 23:03:59

अशुभ समय
दुष्टमुहूर्त – 06:08:41 से 06:57:25 तक, 06:57:25 से 07:46:09 तक
कुलिक – 06:57:25 से 07:46:09 तक
कंटक – 11:49:48 से 12:38:32 तक
राहुकाल – 09:11:26 से 10:42:48 तक
कालवेला – 13:27:16 से 14:15:59 तक
यमघण्ट – 15:04:43 से 15:53:27 तक
यमगण्ड – 13:45:32 से 15:16:54 तक
गुलिक काल – 06:08:41 से 07:40:04 तक

आज का चौघड़िया / आज का शुभ मुहूर्त
शुभ – 07:43 से 09:13
चर – 12:14 से 13:44
लाभ – 13:44 से 15:15
अमृत – 15:15 से 16:45

राशिफल
मेष
समय से पूर्व और भाग्य से ज्यादा कभी नहीं मिलता, उसका इंजतार करें। संतान के सहयोग से कार्य पूरे होंगे। नए लोगों से संपर्क बनेगा, जो भविष्य में लाभदायक रहेगा। वाहन सुख संभव है।

वृषभ
दूसरे का सहयोग करें, आपको स्वयं सहयोग प्राप्त होता रहेगा। माता के स्वास्थ की चिंता रहेगी। किसी के बहकाने से सपने संबंध तोड़ने से बचें। पैर में चोट लग सकती है। समाज में नाम होगा।

मिथुन
आपके सहयोगी ही आप से मुंह फेर रहे हैं। बीमारी में दवाई असर नहीं करेगी। बेहतर होगा अपना डॉक्टर बदलें या किसी योग्य व्यक्ति से सलाह लें। नए भवन में जाने के योग हैं।

कर्क
अपने स्वभाव में परिवर्तन लायें। कार्यस्थल पर योजना लाभप्रद रहेगी। पड़ोसियों की मदद करना पड़ सकती है। क्रोध की अधिकता से परिजन ना खुश होंगे। शेयर बाजार में निवेश से लाभ होगा।

सिंह
किसी के बहकावे में न आयें। समय रहते जरूरी कार्य पूरे करें। निजी जीवन में दूसरों को प्रवेश न दें। पिता के व्यवहार से मन मुटाव होगा। जीवनशैली में परिवर्तन के योग हैं। पुरानी दुश्मनी के चलते विवाद संभव है।

कन्या
सोचे कार्य समय पर होने से मन प्रसन्न रहेगा। अपने वाक् चातुर्य से सभी काम आसानी से करवा लेंगे। कार्यस्थल पर अपनी अलग पहचान स्थापित करेंगे। प्रेम-प्रसंग के चलते मन उदास होगा।

तुला
आप की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। जीवनशैली में आय परिवर्तन से खुश होंगे। आजीविका के नए स्रोत स्थापित होंगे। पारिवारिक सौहार्द बना रहेगा। मांगलिक समारोह में सक्रिय भूमिका रहेगी।

वृश्चिक
अपने हिसाब से जिन्दगी जीना पसंद रहेंगे। जो लोग आप के कार्यों की सराहना करते थे, वे आप का विरोध करेंगे। भवन भूमि के विवादों का अंत होगा। पिता के व्यवसाय में रूचि कम रहेगी।

धनु
समय रहते अपने कार्य पूर्ण करें। पारिवारिक लोगों का सहयोग न मिलने से कार्य प्रभावित होंगे। घर में वास्तु अनुरूप परिवर्तन करें, तो पारिवारिक तनाव ख़त्म होगा। फैक्ट्री में प्रवेश द्वार पर पंचमुखी हनुमान की तस्वीर लगायें।

मकर
व्यस्तता के कारण सेहत को न भूलें। अपने जीवनसाथी से नम्रता से बात करें और आपकी दोनों की वार्तालाप में स्नेह झलके न की बनावटी बातें करें। वाणी में मधुर रहें, यात्रा के योग हैं।

कुंभ
सेहत को नजरअंदाज न करें। आनावाश्यक किसी को परेशान करना अच्छी बात नहीं है। मेहमानों की खातिरदारी करना पड़ेगी। अपने संपर्कों से रुके कार्य पूरे होंगे। बहनों के विवाह की चिंता रहेगी।

मीन
जल्दबाजी में किये फैसलों से भारी नुकसान हो सकता है। परिवार में आप की बातों को सुना जायेगा। धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। परीक्षा परिणाम अनुकूल रहेंगे।

Visits: 68

Leave a Reply