पंचांग व राशिफल – 20 सितम्बर 2019

पंचांग व राशिफल – 20 सितम्बर 2019

पंचांग
माह – आश्विन
तिथि – षष्ठी – 20:13:55 तक
पक्ष – कृष्ण
वार – शुक्रवार
नक्षत्र – कृत्तिका – 10:20:05 तक

सूर्योदय – 06:08:13
सूर्यास्त – 18:20:52
चंद्रोदय – 22:17:00
चन्द्रास्त – 11:18:59

अशुभ समय
दुष्टमुहूर्त – 08:34:44 से 09:23:35 तक, 12:38:57 से 13:27:48 तक
कुलिक – 08:34:44 से 09:23:35 तक
कंटक – 13:27:48 से 14:16:38 तक
राहुकाल – 10:42:57 से 12:14:32 तक
कालवेला – 15:05:29 से 15:54:20 तक
यमघण्ट – 16:43:10 से 17:32:01 तक
यमगण्ड – 15:17:42 से 16:49:17 तक
गुलिक काल – 07:39:47 से 09:11:22 तक

आज का चौघड़िया / आज का शुभ मुहूर्त
चर – 06:12 से 07:43
लाभ – 07:43 से 09:13
अमृत – 09:13 से 10:44
शुभ – 12:14 से 13:45
चर – 16:46 से 18:17

राशिफल
मेष
आज सहज काम को पूरा करने के लिए पूरी ताकत लगाना पड़ेगी। किसी चीज से समझौता करना पड़ सकता है। परिणय चर्चाओं में सफलता मिलेगी। बादामी रंग के प्रयोग से ज्यादा लाभ होगा।

वृषभ
कार्यस्थल पर समझदारी से लिए गए निर्णय सफल रहेंगे। समाज में कुछ लोग आप का विरोध भी कर सकते हैं। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। संतान के विवाह संबंधी प्रस्ताव सार्थक होंगे।

मिथुन
जरूरत मंद व्यक्तियों की मदद करने से सुकून मिलेगा। भवन की मरम्मत में धन लगेगा। पारिवारिक लोगों से नजदीकियां बढ़ेगी। आजीविका के साधनों में कमी आ सकती है। संचित धन खर्च होगा।

कर्क
राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय पक्षधर हे। उन्नति के लिए और मेहनत करने की जरूरत है। अपनी प्रतिभा दिखाने के अवसर मिलेंगे। यात्रा निरस्त होगी।

सिंह
आपके चंचल स्वभाव के कारण नुकसान संभव है। अपने से बड़ों की बातों को सुनें उनके अनुभव आप के लिए लाभप्रद साबित होंगे। वैवाहिक निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। व्यापारिक यात्रा संभव है।

कन्या
मिश्रित फलदाई समय चल रहा है। किसी अनजान से संबंध स्थापित होंगे। नौकरी पेशा लोगों के लिए समय उपयुक्त है। पद में वृद्धि के योग बन रहे हैं। कपड़े के व्यापार से जुड़े लोग आर्थिक लाभ को अर्जित करेंगे।

तुला
विशिष्ठ लोगों से मुलाकात आत्मविश्वास में वृद्धि करेगा। न्याय विभाग से जुड़े लोगों को असफलता का सामना करना पड़ेगा। किसी से दुश्मनी हो सकती है। प्रेम-प्रसंग के चलते दुविधा में रहेंगे।

वृश्चिक
अपने दायित्वों को पूरा करने में लगे रहेंगे। किसी की इच्छा पूरी करने के लिए स्वयं जोखिम न लें। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। कार्यस्थल पर अनुकूल वातावरण रहेगा।

धनु
अपने विवेक, बुद्धि से सभी कार्यों में अनुकूल फल प्राप्त कर सकेंगे। राजकीय महत्वाकांक्षा पूरी होगी। गुप्त विरोधियों से सावधान रहें। कार्यस्थल पर अपनी क्षमता से अधिक कार्य करना पड़ सकता है।

मकर
रुका धन प्राप्त होगा। कार्य कुशलता में वृद्धि होगी। संपत्ति संबंधी विवाद हल हो सकेंगे। सुख-शांति का वातावरण रहेगा। नौकरी में लाभ के योग हैं। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा सुअवसर बेकार जायेंगे।

कुंभ
किसी भी कार्य को करने के लिए आत्मविश्वास होना चाहिये। हिम्मत से आगे बढ़े, सफलता मिलेगी। घरेलू खर्च बढ़ेंगे। पुराने मित्रों से मुलाक़ात हो सकती है। जल्दबाजी में गलत फैसले लेने से बचें।

मीन
आप किसी का भला करने जाते हैं और स्थिती विपरीत हो जाती है, सतर्कता से काम करें। कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने के लिए बड़ों की राय जरुर लें। अपने जिद्धि व्यवहार के चलते आपसी संबंध बिगड़ सकते हैं।

Visits: 88

Leave a Reply