पंचांग व राशिफल – 17 सितम्बर 2019

पंचांग व राशिफल – 17 सितम्बर 2019
पंचांग
वार मंगलवार
माह आश्विन
तिथि तृतीया – 16:35:03 तक
पक्ष कृष्ण
करण विष्टि – 16:35:03 तक,
बव – 29:27:14 तक
नक्षत्र अश्विनी – पूर्ण रात्रि तक

सूर्योदय 06:06:43
सूर्यास्त 18:24:27
चंद्रोदय 20:26:00
चंद्रास्त 08:33:59
सूर्य राशि सिंह
चंद्र राशि मेष

शुभ मुहूर्त
अभिजित मुहूर्त – 11:51 से 12:40 तक
अमृत काल 22:50 से 24:36+ तक

अशुभ मुहूर्त
दुष्टमुहूर्त 08:34:16 से 09:23:27 तक कालवेला / अर्द्धयाम 08:34:16 से 09:23:27 तक
कुलिक 13:29:22 से 14:18:33 तक यमघण्ट 10:12:38 से 11:01:49 तक
कंटक 06:55:54 से 07:45:05 तक यमगण्ड 09:11:09 से 10:43:22 तक
राहुकाल 15:20:01 से 16:52:14 तक

व्रत और त्यौहार
संकष्टी गणेश चतुर्थी व्रत, विश्वकर्मा पूजा, कन्या संक्रांति, तृतीया श्राद्ध

राशिफल
मेष
नौकरी में भाग्योन्नति के योग बन रहे हैं। सोच समझ कर कार्य करें, सफलता मिलेगी। निजी जीवन में व्यस्तता रहेगी। धनलाभ हो सकता है। साझेदारी संभल कर करें। आज चांदी की कोई वस्तु खरीदना लाभदायक होगा।

वृषभ
आप की कार्य पद्धति से अधिकारी खुश होंगे। संतान के कार्यों से तनाव, चिंता बढ़ सकती है। अचानक बड़े खर्च सामने आएंगे। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। विरोधी सक्रिय रहेंगे। विद्युत् उपकरण पर खर्च संभव है।

मिथुन
जो भी कार्य करें, बहूत होशियारी और समझदारी से करें। कई लोगों की नजर आप पर है, बकाया वसूली होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कारोबार में भागदौड़ ‍अधिक रहेगी।

कर्क
अध्ययन में रूचि न होने से परिवार जनों से अनबन हो सकती है। अचानक हानि संभव है। व्यवसायिक नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। निवेशादि लाभदायक रहेंगे। घर के मंदिर में आज श्री यंत्र की स्थापन करें।

सिंह
परिजनों के साथ तीर्थाटन संभव है। बाहरी जनों से सहयोग मिलेगा। मन इच्छित कार्यसिद्धि होगी। भवन निवेश शुभ रहेगा। मस्तिष्क पीड़ा संभव है। नए वस्त्रों की प्राप्ति संभव है।

कन्या
आप के व्यवहार के कारण लोग आप की तारीफ करेंगे। वाहन-मशीनरी, अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। कीमती वस्तु गुम हो सकती है। गलत मार्ग पर जाकर जोखिम न लें। भविष्य के लिए किसी निवेश की आशंका है।

तुला
बुरी संगत के कारण अपमानित हो सकते हैं। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। शासन प्रशासन से सहयोग मिलेगा। परिणय संबंध के लिये की गई यात्रा सफल रहेगी। वायदा बाजार में लाभ होगा।

वृश्चिक
निवेश में जल्दबाजी न करें। व्यवसायिक उन्नति होगी। विवेक से कार्य करें, लाभ होगा। यश कीर्ति में वृद्धि होगी। झुठ बोलने से बचें। जीवनसाथी के लिए आज उपहार जरूर ले जायें। घर की लक्ष्मी प्रसन्न होगी।

धनु
घर के कामकाज में व्यस्त रहेंगे। मित्रों की सहायता करनी पड़ेगी। पिकनिक-पार्टी का आनंद मिलेगा। कलात्मक कार्य सफल होंगे। निवेशादि शुभ रहेगा। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। स्वर्ण की प्राप्ति संभव है।

मकर
आप बोलते और करने में भिन्नता हैं,जो ठीक नहीं है। निर्णय लेने में कमजोर रहेंगे। आप का मन अत्यंत चंचल है। दुसरों के झंझटों में न पड़ें। शरीर सुस्त रहेगा। पुराना रोग उभर सकता है। परिवार के लिए आज कोई उपहार जरूर लें।

कुंभ
आकस्मिक धनलाभ होगा। आत्मसम्मान में बढ़ोतरी होगी। संतान पक्ष की चिंता स्वास्थ्य खराब कर सकती है। विरोधी शांत रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा। आज कलम कुमकुम जरूर खरीदें।

मीन
आवास निवास की समस्या का समाधान होगा। परिणय प्रयास सफल रहेंगे। परिजनों से शुभ समाचार मिलेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। भागदौड़ अधिक होगी। आभूषण की प्राप्ति होगी।

Visits: 66

Leave a Reply