पंचांग व राशिफल – 15 सितम्बर 2019

पंचांग व राशिफल – 15 सितम्बर 2019
पंचांग
माह – आश्विन
तिथि – प्रतिपदा – 12:25:55 तक
पक्ष – कृष्ण
वार – रविवार
नक्षत्र – उत्तराभाद्रपद – 25:44:34 तक

सूर्योदय – 06:05:44
सूर्यास्त – 18:26:52
चंद्रोदय – 19:23:59
चन्द्रास्त – 06:49:59

अशुभ समय
दुष्टमुहूर्त – 16:48:03 से 17:37:27 तक
कुलिक – 16:48:03 से 17:37:27 तक
कंटक – 10:12:47 से 11:02:11 तक
राहुकाल – 10:12:47 से 11:02:11 तक

आज का चौघड़िया / आज का शुभ मुहूर्त
चर – 07:41 से 09:13
लाभ – 09:13 से 10:45
अमृत – 10:45 से 12:16
शुभ – 13:48 से 15:20

राशिफल
मेष
आज पुराने विवादों का निराकरण हो सकता है। आपका आज काम में फोकस बहुत अच्छा बना हुआ है, इसका उपयोग अपना काम करने में करें। अपने व्यापार या व्यवसाय के बारे में गंभीरता से विचार करें। मन से किसी भी प्रकार के भय को मिटा दें।

वृष
आज का दिन अच्छा नहीं है। कोई अपना ही आपको बातों में उलझाकर आपका फायदा उठा सकता है। अपना काम में फोकस बनाए रखें और अपना काम ईमानदारी से करते रहे।

मिथुन
मन की भावनाओं को आत्मसम्मान के साथ व्यक्त करें। आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें, उचित समय का इंतज़ार करें। कुछ समय से चली आ रही परेशानी जिसके कारण मानसिक तनाव बढ़ रहा है, उसका हल जल्द ही मिल जाएगा।

कर्क
महत्वपूर्ण निर्णय टालें नहीं वह कष्टदायक बनेगा। आज का दिन अच्छा रहेगा। जीवन और कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर मिलेंगे, आज सफलता मिलने के आसार हैं परन्तु स्थिरता आने में थोड़ा समय और लगेगा। यदि कोई प्रोजेक्ट आरम्भ कर रहे हैं तो संसाधन की कोई कमी नहीं होगी।

सिंह
अपने व्यर्थ की परेशानियों से बाहर निकलें। धन लाभ के कई अवसर मिलेंगे। व्यर्थ की परेशानियों में अपना दिन न खराब करें। आज परिवार में संपत्ति को लेकर कुछ विवाद हो सकते हैं, इनसे प्रभावित न हों और अपना संयम बनाकर रखें। आपको आपका हक़ अवश्य मिलेगा।

कन्या
साझेदारी के लिए दिन अच्छा है, लाभकारी परिस्थितियां बनेंगी। किसी नए व्यक्ति से मिलने का अवसर मिलेगा जिससे भविष्य में अच्छे सम्बन्ध बनेंगे। कोई लापरवाही न करें। भावनाओं में भी अपना फोकस स्थिर रखें।

तुला
पुरानी बातों को लेकर अपने वर्तमान को खराब न होने दें। परिस्थिति के अनुसार अपने को बदलें। व्यर्थ चिंताओं में आज का दिन खराब न करें। अपनी ऊर्जा और विचारोंको उचित दिशा में लगाएं। वर्तमान स्थिति को स्वीकार करें क्योंकि वर्तमान में ही भविष्य का निर्माण होता है।

वृश्चिक
आज किसी महत्वपूर्ण विषय को लेकर कोई चुनाव करना पड़ सकता है। इसमे आपका निर्णय और आपकी सोच नज़दीकी फायदे की बजाय लम्बे समय तक के फायदे की होनी चाहिए। आज किसी ऐसे व्यक्ति से भी मुलाकात हो सकती है जो आपके विचारों को काफी प्रभावित करेगा। अपने आप में स्थिरता व भावों को नियंत्रण में रखें।

धनु
आज मन में दुविधाएं बनी रहेंगी। किसी निर्णय को लेकर परेशान न हों, उसके बारे में जानकारी का इंतज़ार करें। आज भावनाओं की अधिकता रहेगी जिस कारण लिया हुआ निर्णय गलत भी हो सकता है। अपने गुस्से को शांत रखने का प्रयास करें। अपने आत्मविश्वास में आज कमी न होने दें।

मकर
अविवाहितों के लिए आज का दिन अच्छा है। काम में किसी कठिनाई के चलते किसी एक्सपर्ट से सलाह लें। आज कार्यों में विलम्ब हो सकता है, कुछ बाधा उत्पन्न हो सकती है, तनाव न लें, अपने प्रयास निरंतर करते रहें। सकारात्मक दृष्टिकोण बनाएं रखें।

कुम्भ
आज के दिन आपको कोई ऐसा निर्णय लेना पड़ सकता है जिसे आप कुछ समय से टाल रहे हैं। जितनी जल्दी इस विषय को निपटा लेंगे, उतनी ही सहजता से इसका समाधान हो जाएगा। वास्तविकता से आँखें फेर लेने से कोई लाभ नहीं है। कभी कभी एक अच्छे भविष्य के लिए निर्भयता से कदम उठाने चाहिएं।

मीन
आज का दिन दिलचस्प रहेगा। किसी नए व्यक्ति से मुलाकात होगी जिससे भविष्य में अच्छे सम्बन्ध स्थापित होंगे। परिस्थिति जल्द ही अनुकूल हो जाएगी। जीवन में जो गतिहीनता आ गई थी वह जल्द ही दूर होगी। अच्छे अवसर का पूरा लाभ उठाएं। आज स्थान परिवर्तन का कोई अवसर मिल सकता है।

Visits: 101

Leave a Reply