पंचांग व राशिफल -14 सितम्बर 2019

पंचांग व राशिफल -14 सितम्बर 2019

पंचांग
माह – भाद्रपद
तिथि – पूर्णिमा – 10:04:34 तक
पक्ष – शुक्ल
वार – शनिवार
नक्षत्र – पूर्वाभाद्रपद – 22:55:29 तक

सूर्योदय – 06:05:15
सूर्यास्त – 18:28:03
चंद्रोदय – 18:52:59
चन्द्रास्त – चन्द्रास्त नहीं

अशुभ समय
दुष्टमुहूर्त – 06:05:15 से 06:54:47 तक, 06:54:47 से 07:44:18 तक
कुलिक – 06:54:47 से 07:44:18 तक
कंटक – 11:51:54 से 12:41:25 तक
राहुकाल – 09:10:57 से 10:43:48 तक
कालवेला – 13:30:56 से 14:20:27 तक

आज का चौघड़िया / आज का शुभ मुहूर्त
शुभ – 07:41 से 09:13
चर – 12:17 से 13:48
लाभ – 13:48 से 15:20
अमृत – 15:20 से 16:52

राशिफल
मेष
आज किसी सफेद वस्तु का दान करें, धनलाभ होगा। आत्मसम्मान में वृ‍द्धि होगी। संतान से शुभ समाचार मिलेंगे। परिवारिक कार्य में भागदौड़ रहेगी।

वृषभ
संपत्ति के बड़े सौदे लाभदायक रहेंगे। आप की समझ और अनुभव से भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यवसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। घर के बुजुर्गों को समय दें।

मिथुन
दिन की शुरुआत में स्वभाव गर्म रहेगा। दिनचर्या को बदलें, अपने करीबी लोगों से आज धोखा मिलने की पूरी संभावना है। मांगलिक आयोजनों की तैयारी में लगे रहेंगे।

कर्क
अपने व्यवहार पर ध्यान दें। कई लोग आप से नाराज हैं। रुका हुआ धन प्रयास करने पर मिलेगा। यात्रा, निवेश व नौकरी लाभ देंगे। तबादला चिंताजनक हो सकता है।

सिंह
परिजनों का स्वास्थ्य नरम रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखे। लंबे समय से चले आ रहे, लंबित कार्यों को आज गति मिलेगी। व्यवसायिक कार्यप्रणाली में परिवर्तन से लाभ बढ़ेगा। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी।

कन्या
अपने काम पर ध्यान दें। दूसरों की निंदा करने से बचें। धार्मिक लाभ मिलेगा। राजकीय सहयोग से कार्यसिद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा व भूमि निवेश लाभदायक रहेंगे। न्यायपक्ष में मजबूती आयेगी।

तुला
किसी बड़े प्रोजेक्ट की रूपरेखा बनेगी। दुकान मकान के विवाद आपसी समझोते से हल होंगे। वाहन व मशीनरी आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। आज आपकी उन्नति होगी।

वृश्चिक
समय निकाल कर थोड़ा समय अपने परिवार को दें। प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें, अन्यथा मान सम्मान को ठेस लग सकती है। कारोबार की बाधा दूर होकर कार्यसिद्धि होगी।

धनु
परिवार के आयोजनों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। जीवनसाथी के साथ गलतफहमी के कारण विवाद संभव है। संपत्ति के बड़े सौदे संभव हैं। बड़ा लाभ होगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं।

मकर
कम समय में काम को पूरा करने की कोशिश कामयाब होगी। आज किसी असहाय की मदद जरूर करें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें उलझ सकते है। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा।

कुंभ
दिन की शुरुआत नए संकल्पो से होगी। परिवारजनों के साथ किसी आयोजन में शामिल होंगे। विवादों को टालें। आज किसी हनुमान मंदिर जाकर सिंदूर अर्पण करें और ध्वज अर्पण करें।

मीन
अच्छा व्यवहार आप के व्यक्तित्व को और निखार सकता है। किसी संत पुरुष के दर्शन संभव है। कारोबार और परिवार में सामंजस्य स्थापित होगा। परिश्रम का फल पूर्ण रूप से मिलेगा।

Visits: 96

Leave a Reply