ओणम ! उप राष्ट्रपति ने देशवासियों को दी बधाई

नयी दिल्ली, 11 सितंबर 2019।केरल के पौराणिक राजा महाबली की स्मृति में मनाया जाने वाला प्रमुख पर्व ओणम के अवसर पर उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि यह त्यौहार आदर्श लोक कल्याणकारी शासन में शांति और समृद्धि का संदेश देता है। उन्होंने कहा, “ओणम समृद्धि, दया, करुणा, त्याग, निष्ठा और संतोष के उत्सव का पर्व है। ये ईश्वर की आस्था में अहंकार को समर्पित कर आत्मिक संतुष्टि प्राप्त करने का पर्व है। इस शुभ अवसर पर कामना करता हूं कि यह पर्व हमारे देश में शांति, सौहार्द, समृद्धि और सुख संतोष लाये।”अपने संदेश में उन्होंने कहा, ‘‘ओणम के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई देता हूं। ओणम, केरल क्षेत्र के प्रसिद्ध पौराणिक राजा महाबली की स्मृति में मनाया जाता है जिनके आदर्श लोक कल्याणकारी शासन में राज्य में शांति और समृद्धि थी।’’आज फूलों के इस रंगारंग पर्व के अवसर पर लोग अपने परिजनों और मित्रों के साथ पारंपरिक खेलों, संगीत और नृत्य के साथ सामुदायिक भोज में शामिल होते हैं।

Visits: 57

Leave a Reply