निधन ! नहीं रहे प्रख्यात अधिवक्ता राम जेठमलानी

नयी दिल्ली, 08 सितंबर 2019। देश क दिग्गज वकीलों व राजनीतिज्ञों में शुमार राम जेठमलानी 95 वर्ष का आज नई दिल्ली स्थित उनके आधिकारिक आवास में सुबह पौने आठ बजे निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। सुप्रसिद्ध भारतीय वकील और राजनीतिज्ञ रामजेठमलानी 6 व 7वीं लोक सभा में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर मुंबई से दो बार चुनाव जीते थे। वे अटल बिहारी बाजपेयी की कैविनेट में केन्द्रीय कानून मन्त्री व शहरी विकास मन्त्री रहे थे। वे वर्ष 2010 में सुप्रीम कोर्ट बार असोसिएशन के अध्यक्ष चुने गये थे। वर्तमान में जेठमलानी आरजेडी से राज्यसभा सांसद भी थे। जेठमलानी ने देश के कई बहुचर्चित व काफी विवादित केस लड़े है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर जेठमलानी के निधन पर गहरा दुख जताया है। पीएम ने कहा, ‘राम जेठमलानी के रूप में देश ने एक शानदार वकील और प्रतिष्ठित व्यक्ति को खो दिया है। उनका योगदान से कोर्ट और संसद दोनों के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कभी भी किसी भी मुद्दे पर अपनी भावनाएं व्यक्त करने में हिचकिचाहट महसूस नहीं की। जरूरतमंद के साथ खड़ा होना उनकी बड़ी खासियत थी। मैं अपने आप को भाग्यशाली समझता हूं कि कई मौकों पर उनसे बात करने का मौका मिला। दुख की घड़ी में उनके परिवार, मित्रों और समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। वह आज भले ही यहां न हों, लेकिन उनके किए गए कार्य हमेशा रहेंगे।’उनकी मृत्यु पर उपराष्ट्रपति सहित तमाम राजनीतिक नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की है।

उनके मत्यु की खबर पाकर उनके निवास पर पारिवारिक सहयोगिय़ों तथा शुभचिंतकों का जमघट लगने लगा। उनके पुत्र महेश जेठमलानी ने बताया कि आगामी बाद 14 सितंबर को उनका 96वां जन्मदिन आने वाला था। महेश ने बताया कि उनके पिता का अंतिम संस्कार लोधी रोड स्थित शवदाहगृह में शाम को किया जायेगा।

Visits: 86

Leave a Reply