पंचांग व राशिफल 04 सितम्बर 2019।

पंचांग व राशिफल 04 सितम्बर 2019।्

पंचांग
माह – भाद्रपद
तिथि – षष्ठी – 21:46:14 तक
पक्ष – शुक्ल
वार – बुधवार
नक्षत्र – विशाखा – 28:07:36 तक

सूर्योदय – 06:00:22
सूर्यास्त – 18:39:50
चंद्रोदय – 11:03:59
चन्द्रास्त – 22:23:59

अशुभ समय
दुष्टमुहूर्त – 11:54:47 से 12:45:25 तक
कुलिक – 11:54:47 से 12:45:25 तक
कंटक – 16:58:35 से 17:49:13 तक
राहुकाल – 12:20:06 से 13:55:02 तक
कालवेला – 06:50:59 से 07:41:37 तक
यमघण्ट – 08:32:15 से 09:22:53 तक
यमगण्ड – 08:32:15 से 09:22:53 तक
गुलिक काल – 10:45:10 से 12:20:06 तक

आज का चौघड़िया / आज का शुभ मुहूर्त
लाभ – 06:04 से 07:38
अमृत – 07:38 से 09:12
शुभ – 10:46 से 12:20
चर – 15:28 से 17:02
लाभ – 17:02 से 18:36

राशिफल
मेष
परिस्थिति आपके अनुकूल नहीं होंगी। व्यर्थ चिंताओं में आज का दिन खराब न करें। अपनी ऊर्जा और विचारों को उचित दिशा में लगाएं। वर्तमान स्थिति को स्वीकार करें क्योंकि वर्तमान में ही भविष्य का निर्माण होता है।

वृष
नया आरम्भ करने के लिए दिन अच्छा है, कोई नई योजना पर काम करने की आवश्यकता है। पुराने रुके हुए काम बनेंगे, कुछ समय से चली आ रही परेशानियां समाप्त होंगी। यह सब अपने आप सहजता से हो जाएगा।

मिथुन
आज मन में बेचैनी सी रह सकती है। परिस्थितियां मनमाफिक नहीं होगी, इस कारण परेशानी और तनाव बढ़ सकता है। इसका असर सेहत पर भी पड़ सकता है। ईश्वर पर भरोसा रखें जो होगा आपकी भलाई के लिए होगा।

कर्क
दिन महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए शुभ रहेगा। बड़ों से सम्मान और सहयोग पूर्ण रूप से प्राप्त होगा। आज का दिन किसी नेक कार्य में बिताएं। अपनी ऊर्जा का उचित आंकलन करके ही किसी नए प्रोजेक्ट या कार्य में लगाएं।

सिंह
अंतरात्मा और अंतर्मन की आवाज़ अवश्य सुनें। यदि आपको किसी की बात पर भरोसा नहीं है तो उसे कहने की हिम्मत रखें अन्यथा आप अपना नुकसान कर सकते हैं। अपने काम को लेकर कोई चिंता न करें, अपने आत्मविश्वास को बनाएं रखें।

कन्या
आज के दिन परेशानी हो सकती है, परन्तु निजी जीवन में आपकी भावनात्मकता के कारण आप किसी बड़े तनाव से बच सकते हैं। आज अपने आप के लिए थोड़ा समय अवश्य निकालें। जितना समय आप अपने आप को देंगे उतना ही शांत महसूस करेंगे।

तुला
परिस्थिति अनुकूल न होते हुए भी अपने आप को स्थिर और संयम बनाएं रखें। किसी मित्र या प्रियजन से अपनी परेशानी शेयर करें। बांटने से दुःख कम होता है। आपके जीवन में जो अच्छा है उसपर भी ध्यान दें।

वृश्चिक
कुछ पुराने रिश्ते यदि दूर जा रहे हैं तो निराश न हों, इसमें भी आपकी ही भलाई है। अपने आपको परिस्थतियों के अनुसार ढालने का प्रयास करें। बदलाव जीवन का एक अहम् हिस्सा है। विदेश यात्रा होने के आसार हैं। घर में खुशियों का माहौल रहेगा।

धनु
रूचिकर कार्य के लिए नियमित रूप से थोड़ा समय अवश्य निकालें, इससे मन और मस्तिष्क तरोताजा रहेगा और नए लोगों से भी मिलने का मौका मिलेगा। सामाजिक मेलजोल बढ़ने से व्यवसाय में भी लाभ होगा और निजी रिश्तों में नयापन आएगा।

मकर
अपनी बात से अनजाने में किसी को चोट न पहुंचायें। काम काज में वृद्धि के आसार हैं, किन्तु किसी भी निर्णय को लेकर अड़ियल न हों। रिश्तों के मामले में आज किस्मत देगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कुम्भ
कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लें। आपकी योग्यता में कोई कमी नहीं है, किन्तु जिस प्रकार की सफलता आप ढूंढ रहे हैं उसके लिए अपने कौशल से सबका भला करें, उसे अपने तक सीमित न रखें। इसके लिए नम्रता भरा व्यवहार बनाएं रखें, अहंकार की भावना से रखने से आपका नुकसान हो सकता है।

मीन
प्रोफेशनल रूप से आपकी उन्नति का मार्ग खुलेगा। जिस व्यापार या प्रोजेक्ट का कुछ समय से इंतज़ार था वह आपको मिल जाएगा। पूजा पाठ करना आपके लिए अच्छा रहेगा। नए लोगों से मेल जोल बढ़ेगा। अपने मन में स्थिरता और संयम बनाएं रखें।

Visits: 84

Leave a Reply