एसपीजी सुरक्षा ! मनमोहन सिंह से हटी,जारी रहेगी‘जेड प्लस’सुरक्षा

नयी दिल्ली, 26 अगस्त 2019। केंद्र सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से पूर्व में दी गयी एसपीजी सुरक्षा वापस ले ली है। इसकी अधिकारिक जानकारी देते हुए बताया कि 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे मनमोहन सिंह को ‘जेड प्लस’ सुरक्षा मिलती रहेगी। कहा है कि विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) द्वारा प्रदान की गई सुरक्षा वापस लेने का निर्णय कैबिनेट सचिवालय और गृह मंत्रालय की विभिन्न खुफिया एजेंसियों से मिली सूचनाओं के आधार सहित तीन महीने तक समीक्षा किए जाने के बाद लिया गया।
गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा, “वर्तमान सुरक्षा कवर समीक्षा खतरे की आशंका पर आधारित एक आवधिक और पेशेवर अभ्यास है जो विशुद्ध रूप से सुरक्षा एजेंसियों द्वारा पेशेवर मूल्यांकन किए जाने पर आधारित है। डॉक्टर मनमोहन सिंह को ‘जेड प्लस’ सुरक्षा मिलती रहेगी।”‘जेड प्लस’ सुरक्षा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) द्वारा दी जाने वाली उच्चतम सुरक्षाओं में से एक है।
बताते चलें कि विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) संरक्षण देश में दिया जाने वाला सर्वोच्च सुरक्षा कवच है,जो अब सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उनके पुत्र राहुल गांधी और पुत्री प्रियंका गांधी को ही प्राप्त है।

Visits: 93

Leave a Reply