अरुण जेटली ! पंचतत्व में विलीन

नयी दिल्ली, 25 अगस्त 2019। पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का रविवार को पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ यहां निगमबोध घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। चिता को मुखाग्नि जेटली के पुत़्र रोहन ने दी। उनके अंतिम संस्कार में भाजपा सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
बताते चलें कि 66 वर्षीय अरुण जेटली का कल दोपहर में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान दिल्ली में इलाज के दौरान निधन हो गया था। बिमारी की अवस्था में उन्हें नौ अगस्त को एम्स में भर्ती कराया गया था।
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, पार्टी अध्यक्ष और गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पार्टी के कार्यवाहक अध्यक्ष जे पी नड्डा, केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, स्मृति ईरानी और अनुराग ठाकुर, भाजपा सांसद विजय गोयल और विनय सहस्रबुद्धे, कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया और कपिल सिब्बल निगमबोध घाट पर मौजूद रहे। महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, बिहार और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री क्रमश: देवेंद्र फड़णवीस, विजय रुपाणी, बी एस येदियुरप्पा, नीतीश कुमार और त्रिवेंद्र सिंह रावत भी अंतिम संस्कार में मौजूद रहे।

Visits: 51

Leave a Reply