उत्तर प्रदेश ! मंत्रिमंडल विस्तार – नये मंत्रियों ने ली शपथ

लखनऊ, 21 अगस्त 2019। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्रिमंडल का बहुप्रतीक्षित प्रथम विस्तार आज सम्पन्न हुआ।जातीय एवं क्षेत्रीय संतुलन बनाने के लिए आज राजभवन में राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल ने कुल 23 नवनियुक्त मंत्रियों का शपथ दिलायी। नवनियुक्त मंत्रियों में 6 कैबिनेट, 6 राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार तथा 11 राज्य मंत्री रहे।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मार्च 2017 में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

आज योगी मन्त्रिमण्डल के विस्तार में कैबिनेट मंत्री के रूप में…डॉ. महेंद्र सिंह,सुरेश राणा, भूपेंद्र सिंह चौधरी, अनिल राजभर, रामनरेश अग्निहोत्री तथा कमलरानी ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली।

राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में नीलकंठ तिवारी, कपिलदेव, सतीश द्विवेदी, अशोक कटारिया श्रीराम चौहान तथा रविंद्र जायसवाल ने राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में शपथ ली।

राज्यमंत्री के रूप में अनिल शर्मा, महेश गुप्ता, आनंदस्वरूप शुक्ला, विजय कश्यप, गिरिराज सिंह धर्मेश, लाखन सिंह राजपूत, नीलिमा कटियार, चौधरी उदयभान सिंह, चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय, रमाशंकर पटेल तथा अजीत सिंह पाल ने राज्यमंत्री पद की शपथ ली।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं डा. दिनेश शर्मा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री आशुतोष टण्डन सहित मंत्रिमण्डल के अन्य सदस्यगण, एवम मुख्य सचिव डा.अनूप चन्द्र पाण्डेय, अपर मुख्य सचिव गृह एवं सूचना अवनीश अवस्थी, पुलिस महानिदेशक ओ.पी. सिंह व अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मुख्य सचिव डा. अनूप चन्द्र पाण्डेय द्वारा किया गया।

Visits: 173

Leave a Reply