निधन ! नहीं रहे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्र

पटना, 19 अगस्त 2019। कैंसर से पीड़ित बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्र 82 वर्ष का लंबी बीमारी के बाद आज सुबह निधन हो गया।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्र के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए
अपने संदेश में कहा कि जगन्नाथ मिश्र एक जाने माने राजनीतिज्ञ और शिक्षाविद थे। उनके निधन से न केवल बिहार की, बल्कि पूरे देश को अपूरणीय क्षति हुई है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है।
राज्यपाल फागू चौहान ने भी मिश्र के निधन पर शोक व्यक्त किया।
बताते चलें कि स्व.जगन्नाथ मिश्र तीन बार मुख्यमंत्री के रूप में तथा बाद में केंद्रीय मंत्री के रुप में योगदान दिया था।

Visits: 63

Leave a Reply