पंचांग व राशिफल – 14 अगस्त 2019

पंचांग व राशिफल – 14 अगस्त 2019
पंचांग
माह – श्रावण
तिथि – चतुर्दशी – 15:47:44 तक
पक्ष – शुक्ल
वार – बुधवार
नक्षत्र – श्रवण – पूर्ण रात्रि तक

सूर्योदय – 05:49:27
सूर्यास्त – 19:01:55
चंद्रोदय – 18:30:59
चन्द्रास्त – 29:23:59

अशुभ समय
दुष्टमुहूर्त – 11:59:16 से 12:52:05 तक
कुलिक – 11:59:16 से 12:52:05 तक
कंटक – 17:16:15 से 18:09:05 तक
राहुकाल – 12:25:41 से 14:04:44 तक
कालवेला – 06:42:16 से 07:35:06 तक
यमघण्ट – 08:27:56 से 09:20:46 तक
यमगण्ड – 07:28:30 से 09:07:34 तक
गुलिक काल – 10:46:37 से 12:25:41 तक

शुभ समय अभिजीत मुहूर्त – कोई नहीं

आज का चौघड़िया
लाभ – 05:53 से 07:31
अमृत – 07:31 से 09:09
शुभ – 10:48 से 12:26
चर – 15:42 से 17:20
लाभ – 17:20 से 18:58

राशिफल
मेष
अच्छा व्यवहार आप के व्यक्तित्व को और निखार सकता है। किसी संत पुरुष के दर्शन संभव है। कारोबार और परिवार में सामंजस्य स्थापित होगा। परिश्रम का फल पूर्ण रूप से मिलेगा। न्याय पक्ष मजबूत होगा।

वृषभ
शांतिपूर्वक आज किसी सफ़ेद वस्तु का दान करें, धनलाभ होगा। आत्मसम्मान में वृ‍द्धि होगी। संतान से शुभ समाचार मिलेंगे। परिवारिक कार्य में भागदौड़ रहेगी।

मिथुन
संपति के बड़े सौदे लाभदायक रहेंगे। आप की समझ और अनुभव से भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यवसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। समय-समय पर घर के बुजुर्गों को समय दें।

कर्क
दिन की शुरुआत में स्वभाव गरम रहेगा। दिनचर्या को बदलें। अपने करीबी लोगों से आज धोखा मिलनें की पूरी संभावना है, सतर्क रहें। व्यय वृद्धि संभव है। मांगलिक आयोजनों की तैयारी में लगे रहेंगे।

सिंह
अपने कपड़े रहन-सहन इन सब के अलावा अपने व्यवहार पर भी ध्यान दें। कई लोग आप से नाराज हैं। रुका हुआ धन प्रयास करने पर मिलेगा। यात्रा, निवेश व नौकरी लाभ देंगे। तबादला हो सकता है, जो चिंताजनक रहेगा।

कन्या
परिजनों का स्वास्थ्य नरम रह सकता है। लंबे समय से चले आ रहे लंबित कार्यों को आज गती मिलेगी। व्यवसायिक कार्यप्रणाली में परिवर्तन से लाभ बढ़ेगा। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी।

तुला
अपने काम पर ध्यान दें। दूसरों की निंदा करने से बचें। धार्मिक लाभ मिलेगा। राजकीय सहयोग से कार्यसिद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा व भूमि निवेश लाभदायक रहेंगे। न्यायपक्ष में मजबूती आयेगी।

वृश्चिक
किसी बड़े प्रोजेक्ट की रूप रेखा बनेगी। दुकान मकान के विवाद आपसी समझोते से हल होंगे। वाहन व मशीनरी आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। परिजनों से विवाद से बचें। नए दोस्त बनेंगे। असहाय लोगों की मदद करें, उन्नति होगी।

धनु
समय निकाल कर थोड़ा समय अपने परिवार को दें। प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें, अन्यथा मान सम्मान को ठेस लग सकती है। कारोबार की बाधा दूर होकर कार्यसिद्धि होगी।

मकर
परिवार के आयोजनों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। जीवनसाथी के साथ गलतफहमि के कारण विवाद संभव है। संपत्ति के बड़े सौदे संभव हैं, बड़ा लाभ होगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं।

कुंभ
कम समय में काम को पूरा करने की कोशिश कामयाब होगी। आज किसी असहाय की मदद जरूर करें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें, उलझ सकते है। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा।

मीन
दिन की शुरुआत नए संकल्पों से होगी। परिवारजनों के साथ किसी आयोजन में शामिल होंगे। जीतना हो सके उतना विवादों को टालें। आज किसी हनुमान मंदिर जाकर सिंदूर और ध्वज अर्पण करें।

Visits: 83

Leave a Reply