पंचांग व राशिफल – 12 अगस्त 2019

पंचांग व राशिफल – 12 अगस्त 2019
पंचांग
माह – श्रावण
तिथि – द्वादशी – 12:08:51 तक
पक्ष – शुक्ल
वार – सोमवार
नक्षत्र – पूर्वाषाढ़ा – 26:52:07तक

सूर्योदय – 05:48:21
सूर्यास्त – 19:03:44
चंद्रोदय – 16:59:00
चन्द्रास्त – 27:37:00

अशुभ समय
दुष्टमुहूर्त – 12:52:33 से 13:45:35 तक, 15:31:38 से 16:24:39 तक
कुलिक – 15:31:38 से 16:24:39 तक
कंटक – 08:27:26 से 09:20:27 तक
राहुकाल – 07:27:47 से 09:07:12 तक
कालवेला – 10:13:29 से 11:06:30 तक
यमघण्ट – 11:59:32 से 12:52:33 तक
यमगण्ड – 10:46:37 से 12:26:02 तक
गुलिक काल – 14:05:28 से 15:44:53 तक

शुभ समय अभिजीत मुहूर्त – 11:59:32 से 12:52:33 तक

आज का चौघड़िया
अमृत – 05:52 से 07:31
शुभ – 09:09 से 10:48
चर – 14:04 से 15:43
लाभ – 15:43 से 17:21
अमृत – 17:21 से 19:00

राशिफल
मेष
जरूरत से ज्यादा घनिष्टता संबंधों को कमजोर कर देगी। आप सहने की शक्ति रखें। जल्द ही आप क्रोध से भर जाते हैं। स्वयं पर काबू रखें। व्यवसाय स्थल पर विवाद हो सकता है।

वृषभ
समय के साथ स्वयं को भी बदलें। अपने व्यवहार में नम्रता लाएं। कारोबार विस्तार के लिए धन एकत्रित करने में लगे रहेंगे। भूमि संबंधित विवाद के चलते चिंता रहेगी।

मिथुन
अपने विवेक से हर कार्य सफल कर लेंगे। निजी जीवन में दूसरों को प्रवेश न दें। मित्रों के साथ यात्रा आनंदप्रद रहेगी। आजीविका के लिए भटकना पड़ेगा। माता-पिता के स्वास्थ में सुधार होगा। किसी विशेष जन से संबंध बनेंगे।

कर्क
व्यवसाय में नई योजना लाभदायक रहेगी। जीवनसाथी का साथ आप को आगे बढ़ने में मदद करेगा। संतान के विवाह संबंधित समस्या से परेशान रहेंगे। भवन परिवर्तन के योग है। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें।

सिंह
अपनों से धोखा मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को पद मिल सकता है। पारिवारिक जनों की सहायता करनी होगी। आजीविका के स्त्रोत में वृद्धि होगी। पिता के साथ ताल मेल स्थापित न होने से तनाव हो सकता है।

कन्या
भविष्य के प्रति चिंतित होंगे। मन में बुरे विचारों को न आने दें। स्वयं पर नियंत्रण रखें। नकारात्मक सोच के कारण ही आप पीछे है। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन संभव है।

तुला
कार्यस्थल पर सहकर्मियों से मन मुटाव होगा। क्रोध की अधिकता रहेगी। आय के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। अपने कर्मचारियों के कारण परेशान होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। धार्मिक कार्यों में धन लगेगा।

वृश्चिक
स्वास्थ्य में सुधार होगा। अपने आगामी भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे। मन में कई विचार आयेंगे। व्यवसाय में उन्नति होगी। भूमि भवन से संबंधित मामले पक्ष में हल होंगे। प्रशासन से जुड़े कार्य सहज हो जायेंगे। यात्रा संभव है।

धनु
अपनी संतान से विवाद हो सकता है। आजीविका को लेकर आप चिंतित है। विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है। कारोबार विस्तार करने का मन होगा। वाहन सुख की प्राप्ति संभव है।

मकर
अपने मन की बात हर किसी को बताने से नुकसान आप का ही है। सुख-सुविधा की वस्तुओं और धन खर्च होगा। आप की उन्नति से विरोधी नाखुश होंगे। अपने वाक चातुर्य से अधिकारी प्रभावित होंगे। विदेश जाने के योग बन रहे हैं।

कुंभ
मित्रों के सहयोग से कोई जरूरी कार्य होगा। अपनों से संबंधों में मजबूती आयेंगी। आलस्य की अधिकता से कार्य में रूचि नहीं रहेगी। आर्थिक मामले आज पक्ष में हल होंगे। राजनीति से जुड़े लोग सम्मान प्राप्त करेंगे।

मीन
किसी विशेष व्यक्ति का जीवन में प्रवेश तोर तरीके बदल देगा। आकस्मिक धन लाभ होगा। विरोधी आप को निचा दिखाने के हर संभव प्रयास करेंगे। मन की बात अपनों को बता दें, रास्ता मिल जायेगा।

Visits: 98

Leave a Reply