सोनिया गांधी !बनीं कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष, मंजूर हुआ राहुल गांधी का इस्तीफा

नई दिल्ली, 11अगस्त 2019। कांग्रेस वर्किग कमिटी की सम्पन्न बैठक में सोनियां गांधी कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष बनाई गयी हैं। कमेटी ने राहुल गांधी का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। गुलाम नबी आजाद ने इस बात की जानकारी दी है कि सोनिया गांधी कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष बन गई हैं।

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को पार्टी का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के फैसले का स्वागत करते हुए इसे मौजूदा परिस्थितियों में लिया गया सर्वश्रेष्ठ फैसला बताया।

बताते चलें कि राहुल गांधी के इस्तीफा वापस नहीं लेने के अपने रुख पर कायम रहने के बाद कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) ने बड़ा कदम उठाते हुए पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त कियाहरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि उनके नेतृत्व में पार्टी मजबूत होगी। सोनिया गांधी इससे पहले 14 मार्च, 1998 से 16 दिसम्बर, 2017 तक कांग्रेस अध्यक्ष रह चुकी हैं और उनके अध्यक्ष रहते 2004 से 2014 तक पार्टी केन्द्र में सत्तासीन रही।


टॉप न्यूज़

Visits: 74

Leave a Reply