पंचांग व राशिफल –  05 अगस्त 2019

पंचांग व राशिफल – 05 अगस्त 2019
पंचांग
माह – श्रावण
तिथि – पंचमी – 15:55:50 तक
पक्ष – शुक्ल
वार – सोमवार
नक्षत्र – हस्त – 23:47:39 तक

सूर्योदय – 05:44:27
सूर्यास्त – 19:09:29
चंद्रोदय – 10:07:00
चन्द्रास्त – 22:30:00

अशुभ समय
दुष्टमुहूर्त – 12:53:48 से 13:47:28 तक, 15:34:49 से 16:28:29 तक
कुलिक – 15:34:49 से 16:28:29 तक
कंटक – 08:25:27 से 09:19:07 तक
राहुकाल – 07:25:04 से 09:05:42 तक
कालवेला – 10:12:47 से 11:06:28 तक
यमघण्ट – 12:00:08 से 12:53:48 तक
यमगण्ड – 10:46:20 से 12:26:58 तक
गुलिक काल – 14:07:36 से 15:48:14 तक

शुभ समय अभिजीत मुहूर्त – 12:00:08 से 12:53:48 तक

आज का चौघड़िया
अमृत – 05:48 से 07:28
शुभ – 09:08 से 10:47
चर – 14:07 से 15:46
लाभ – 15:46 से 17:26
अमृत – 17:26 से 19:05

राशिफल
मेष
समय से पूर्व और भाग्य से अधिक कभी नहीं मिलता है। संतान के सहयोग से कार्य पूरे होंगे। नए लोगों से संपर्क बनेगा, जो भविष्य में लाभदायक रहेगा। वाहन सुख संभव है।

वृषभ
जो लोग दुसरे के लिए मांगते है, उन्हें कभी अपने लिए नहीं मागना पड़ता है। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। किसी के बहकाने से सपने संबंध तोड़ने से बचें। पैर में चोट लग सकती है। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मिथुन
जिनका आपने सहयोग किया था, वही आप से मुंह फेर रहे हैं। बीमारी में दवाई असर नहीं करेगी। बेहतर होगा अपना डॉक्टर बदलें या किसी योग्य व्यक्ति से सलाह लें। नए भवन में जाने के योग हैं।

कर्क
अपने स्वभाव में परिवर्तन लायें। कार्यस्थल पर योजना लाभप्रद रहेगी। पड़ोसियों की मदद करना पड़ सकती है। क्रोध की अधिकता से लोग अप्रसन्न होंगे। शेयर बाजार में निवेश से लाभ होगा।

सिंह
किसी के बहकावे में न आयें। समय रहते जरूरी कार्य पूरे करें। निजी जीवन में दुसरों को प्रवेश न दें। पिता के व्यवहार से मन मुटाव होगा। जीवनशैली में परिवर्तन के योग हैं। पुरानी दुश्मनी के चलते विवाद संभव है।

कन्या
समय पर कार्य होने से मन प्रसन्न रहेगा। अपने वाक् चातुर्य से सभी काम आसानी से करा लेंगे। कार्यस्थल पर अपनी अलग पहचान स्थापित करेंगे। प्रेम-प्रसंग के चलते मन उदास रहेगा।

तुला
आप की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। जीवनशैली में आय परिवर्तन से खुश होंगे। आजीविका के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। पारिवारिक सोहार्द बना रहेगा। मांगलिक समारोह में सक्रिय भूमिका रहेगी।

वृश्चिक
अपने हिसाब से जिंदगी जिना पसंद रहेंगे। जो लोग आप के कार्यों की सराहना करते थे, वे आप का विरोध करेंगे। भवन भूमि के विवादों का अंत होगा। पिता के व्यवसाय में रूचि कम रहेगी।

धनु
समय से अपने कार्य पूर्ण करें। पारिवारिक लोगों के असहयोग से कार्य प्रभावित होंगे। घर में वास्तु अनुरूप परिवर्तन करें, तो पारिवारिक तनाव खत्म होगा। फैक्ट्री में प्रवेश द्वार पर पंचमुखी हनुमान की तस्वीर लगायें, चमत्कारिक लाभ होगा।

मकर
व्ययस्ता में भी शरीर का ध्यान दें। अपने जीवनसाथी से नम्रता से बात करें और आपकी दोनों की वार्तालाप में स्नेह झलके न की बनावटी बातें करें। वाणी में मधुर रहें। यात्रा के योग हैं।

कुंभ
सेहत को नजरअंदाज न करें। अनावाश्यक किसी को परेशान न करें। मेहमानों की खातिरदारी करना पड़ेगी। अपने संपर्कों से रुके कार्य पूरे होंगे। बहनों के विवाह की चिंता रहेगी।

मीन
जल्दबाजी में फैसले न लें, उससे नुकसान हो सकता है। परिवार में आप की बातों को सुना जायेगा। धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। परीक्षा परिणाम अनुकूल होगा।

Visits: 100

Leave a Reply