‘चंद्रयान 2’! इसरो ने जारी किया पृथ्वी की तस्वीरों का पहला सेट

नयी दिल्ली, 04 अगस्त 2019। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) ने आज ‘चंद्रयान 2’ से ली गई पृथ्वी की तस्वीरों का पहला सेट जारी किया। चंद्रयान 2 पर लगे एल 14 कैमरे से ली गईं इन तस्वीरों में पृथ्वी के विभिन्न रूप दिख रहे है।इसरो ने इन तस्वीरों को अपने ट्विटर अकाउंट पर जारी किया।इसरो ने इन तस्वीरों के साथ एक ट्वीट में कहा, ‘‘चंद्रयान2 एल14 कैमरों से तीन अगस्त, 2019’’

उल्लेखनीय है कि चंद्रयान 2, चंद्रमा के अध्ययन के लिए भेजा गया देश का दूसरा मिशन है जो गत 22 जुलाई को अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया गया था।वह अभी तक अनुसंधानकर्ताओं से दूर रहे चांद के दक्षिणी ध्रुव की ओर रवाना किया गया था।
इसरो ने 11 वर्ष पूर्व ‘‘चंद्रयान 1’’ को प्रक्षेपित किया था। इसका कार्यकाल 312 दिन का था।
चंद्रयान 2 में आर्बिटर, लैंडर और रोवर लगाये गए हैं और इसके सितम्बर के पहले सप्ताह में चांद पर उतरने की उम्मीद है। चीन, रूस और अमेरिका के बाद भारत चौथा देश होगा जो चांद पर साफ्ट लैंडिंग के जरिए रोवर को उतारेगा। वैज्ञानिक इसे चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर मद्धिम ढंग से उतारेगा। इस इलाके में अब तक कोई देश पहुंच नहीं सका है।
अपने ट्विटर हैंडल पर इसरो ने लिखा है कि किसी का भी बचपन चांद की कहानियों के बिना पूरा नहीं होता। चांद से जुड़ी अपने बचपन की भी यादें होंगी। तो आप अपने बचपन की पसंदीदा चांद से जुड़ी याद हमें बताएं और इसरो के सोशल प्लेटफॉर्म्स पर अपना नाम बनाने का मौका पाएं।’

Visits: 94

Leave a Reply