पंचांग व राशिफल – 01 अगस्त 2019

पंचांग व राशिफल – 01 अगस्त 2019
पंचांग
माह – श्रावण
तिथि – अमावस्या – 08:43:00 तक,
प्रतिपदा – 29:12:40 तक
पक्ष – कृष्ण
वार – गुरूवार
नक्षत्र – पुष्य – 12:11:43 तक
योग – सिद्धि – 15:15:05 तक
सूर्योदय – 05:42:11
सूर्यास्त – 19:12:24
चंद्रोदय – चन्द्रोदय नहीं
चन्द्रास्त – 19:37:00

अशुभ समय
दुष्टमुहूर्त – 10:12:15 से 11:06:16 तक, 15:36:20 से 16:30:21 तक
कुलिक – 10:12:15 से 11:06:16 तक
कंटक – 15:36:20 से 16:30:21 तक
राहुकाल – 14:08:34 से 15:49:50 तक
कालवेला – 17:24:22 से 18:18:23 तक
यमघण्ट – 06:36:12 से 07:30:13 तक
यमगण्ड – 05:42:11 से 07:23:28 तक
गुलिक काल – 09:04:44 से 10:46:01 तक

शुभ समय
अभिजीत मुहूर्त – 12:00:17 से 12:54:18 तक
आज का चौघड़िया
शुभ – 05:46 से 07:26
चर – 10:47 से 12:27
लाभ – 12:27 से 14:08
अमृत – 14:08 से 15:48
शुभ – 17:28 से 19:08

राशिफल
मेष
पारिवारिक कार्यों में भागदौड़ रहेगी। सफलता से आत्मसम्मान बढ़ेगा। तेल तिलहन में निवेश से लाभ होगा। संतान के कारण चिंता तथा तनाव रहेंगे। कार्यस्थल पर प्रसन्नता रहेगी। किसी से भी कटु वचन न बोलें।

वृषभ
आप जो सोचते हैं, वह करते नहीं हैं। पहले अपने आप को व्यवस्थित करें। छोटी मानसिकता से आप कभी आगे नहीं बड़ सकते हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। पुराने आर्थिक मामले सुलझ सकते हैं।

मिथुन
अपनी चिंता के कारण आप दुसरों पर अपना क्रोध क्यों निकालते हैं। शांत रहें, व्यय वृद्धि से तनाव रहेगा। अकारण झंझटों से दूर रहें। चोट व दुर्घटनादि से हानि संभव है। अध्ययन में अवरोध आ सकता है।

कर्क
दिन अनुभव पूर्ण रहेगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद संभव है। बकाया वसूली होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। फालतू खर्च होगा, विवाद न करें। नए मित्र बनेंगे। पुराने विवाद दोबारा सामने आ सकते हैं।

सिंह
अपनी संगत बदलें, कार्यप्रणाली में सुधार होगा। लाभ होगा। अपने आप को सही साबित करने में बड़ी मेहनत करनी होगी। थकान व अस्वस्थता रहेगी। व्यवसायिक नई योजना लागू होगी।

कन्या
दिन की शुरुआत में रुक-रुक कर कार्य होंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। नेत्र पीड़ा संभव है। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी।

तुला
संतान के विवाह मामलों में जल्दबाजी न करें, गलत निर्णय जीवन बदल सकता है। जोखिम भरे कार्य टालें। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। किसी कार्यक्रम की रुपरेखा बनेगी।

वृश्चिक
जीवन साथी के साथ विवाद संभव है। गृहस्थी के मामले आपसी सहमति से हल होंगे। मांगलिक कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। राजनैतिक मामलों में आप का विरोध होगा। विवाद न करें।

धनु
संतान की जरूरत पूरी करना अच्छी बात है, पर उनकी जिद जायज होनी चाहिए। आप की निर्णय शक्ति बहुत कमजोर है। इसीलिए आप पिछड़ रहे हैं। अस्वस्थता रह सकती है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे।

मकर
दूसरों की मजबूरी को समझें और सहयोग करें। क्रोध की अधिकता से आप अशांत रहेंगे। पिता से मतभेद समाप्त होंगे। नए कारोबार के बारे में पूरी जानकारी लेकर ही निवेश करें। परिवार में आ रहे समारोह की तैयारी में लगे रहेंगे।

कुंभ
कोई चौकाने वाले समाचार मिल सकते हैं। मनचाही नौकरी के लिए प्रयास अधिक करना पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों से अपेक्षा न करें। पहनावे में गुलाबी रंग का प्रयोग ज्यादा करें, काम बनेंगे।

मीन
व्यापार में परिश्रम अधिक और लाभ कम होगा। विरोधी आपके कार्य बिगाड़ सकते हैं। सूझ-बुझ से धनलाभ होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। निवेश व नौकरी लाभदायक रहेंगे। प्रेम-प्रसंग सफल होंगे।

Visits: 135

Leave a Reply