आनंदीबेन पटेल ! बनी उत्तर प्रदेश की प्रथम महिला राज्यपाल

लखनऊ (उत्तर प्रदेश),29 जुलाई 2019। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्‍य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गोविंद माथुर ने आज राजभवन के गांधी सभागार में आयोजित समारोह में प्रदेश के 25वें राज्‍यपाल के रुप में आनंदीबेन पटेल को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी। इससे पूर्व उन्हें गार्ड ऑफ आनर दिया गया। समारोह से पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व विधानसभा अध्यक्ष हृदय नरायन दीक्षित ने उनसे भेंट की।

उल्लेखनीय है कि प्रखर राजनीतिज्ञ आनंदीबेन पटेल उत्तर प्रदेश की पच्चीसवीं राज्यपाल के साथ प्रदेश की पहली महिला राज्यपाल बनीं हैं।इससे पूर्व वे मध्यप्रदेश की राज्यपाल रहीं हैं। वे 22 मई 2014 से 07अगस्त 2016 तक गुजरात की पहली महिला मुख्‍यमंत्री भी रह चुकी हैं। इससे पूर्व वे गुजरात सरकार में कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों में मंत्री पद सुशोभित कर चुकी हैं। शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व राज्‍यपाल रामनाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डा. दिनेश शर्मा सहित गणमान्‍य जन उपस्थित रहे।

    बताते चलें कि आनंदीबेन पटेल उत्तर प्रदेश के गठन के बाद पच्चीसवीं राज्यपाल हैं। इससे पूर्व इस प्रदेश को सत्तर साल पूर्व सरोजिनी नायडू के रुप में प्रथम राज्यपाल मिला था परन्तु तब इस प्रदेश का नाम यूनाइडेट प्राविंस था।सरोजिनी नायडू उस समय 15 अगस्त 1947  से  2 मार्च 1949 तक राज्यपाल रहीं थीं। आजादी के बाद सरोजिनी नायडू और जस्टिस बीबी मलिक यूनाइटेड प्रोविंस के राज्यपाल बने थे यूनाइटेड प्रोविंस का नाम बदलकर उत्तर प्रदेश होने पर एचपी मोदी, कन्हैयालाल माणिकलाल मुंशी, वीवी गिरी , डॉक्टर बी राम कृष्ण राव, विश्वनाथ दास, डा.बीजी रेड्डी, जस्टिस शशिकांत वर्मा, अकबर अली खान, डा. एम चेन्ना रेड्डी , जीडी तपासे , सीपीएम सिंह, मोहम्मद उस्मान आरिफ, बी सत्यनारायण रेड्डी, मोतीलाल बोरा, मोहम्मद शफी कुरैशी , रोमेश भंडारी, सूरजभान , विष्णुकांत शास्त्री सुदर्शन अग्रवाल, टीवी राजेश्वर, बीएल जोशी, अजीत कुरैशी यहां के राज्यपाल बने।इसके बाद राम नाईक उत्तर प्रदेश के 33 में राज्यपाल रहे हैं और अब आनन्दी बेन पटेल यहां की 34वीं राज्यपाल बनी हैं।

Visits: 129

Leave a Reply