पंचांग व राशिफल – 26 जुलाई 2019

पंचांग व राशिफल – 26 जुलाई 2019
पंचांग
वार शुक्रवार
माह सावन
तिथि नवमी – 19:58:15 तक
पक्ष कृष्ण
करण तैतिल – 07:46:09 तक,
गर – 19:58:15 तक नक्षत्र भरणी – 18:57:09 तक

सूर्योदय 05:38:49
सूर्यास्त 19:16:09
चंद्रोदय 25:02:00
चंद्रास्त 13:39:59
सूर्य राशि कर्क
चंद्र राशि कर्क

शुभ मुहूर्त अभिजित मुहूर्त 12:00 से 12:54 तक अमृत काल 13:54 से 15:35 तक

अशुभ मुहूर्त
दुष्टमुहूर्त 08:22:17 से 09:16:47 तक, 12:54:44 से 13:49:13 तक कालवेला / अर्द्धयाम 15:38:11 से 16:32:41 तक
कुलिक 08:22:17 से 09:16:47 तक यमघण्ट 17:27:10 से 18:21:39 तक
कंटक 13:49:13 से 14:43:42 तक यमगण्ड 15:51:49 से 17:33:59 तक
राहुकाल 10:45:19 से 12:27:29 तक गुलिक काल 07:20:59 से 09:03:09 तक

राशिफल
मेष
आज के दिन मन में प्रसन्नता व आत्मविश्वास बना रहेगा। किसी भी परिस्थिति में निर्णय लेने में सुगमता रहेगी। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। कोई विशेष पद प्राप्त होता हो सकता है। जीवनसाथी के साथ वैवाहिक जीवन आनंदपूर्ण व्यतीत होगा। कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी।

वृषभ
आज का दिन शुभ नहीं है, मन में तनाव व चिंता बनी रहेगी। थकावट महसूस होगी एवं कार्य करने में ऊर्जा की कमी महसूस करेंगे। निर्णय लेने में कठिनाई उत्पन्न होगी। परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। कार्यक्षेत्र में संघर्ष बना रहेगा। आय के साधनों में रुकावट आएगी।

मिथुन
आज का दिन शुभ है। मन में प्रसन्नता व व्यवहार में आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। भाइयों से पूरा सहयोग प्राप्त होगा, वाणी पर नियंत्रण रखें। विवाद भी हो सकता है। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी।

कर्क
आज का दिन सामान्य है। मन में अस्थिरता व आत्मविश्वास की कमी महसूस करेंगे। जो कार्य करेंगे उसमें भी संशय बना रहेगा। अधिक चिंता न करें,अन्यथा स्वास्थ्य खराब हो सकता है। भाइयों से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। माता का सम्मान करें। माता को रक्त संबंधी विकार हो सकता है। संतान पक्ष को पूर्ण सफलता प्राप्त होगी।

सिंह
आज कार्य के प्रति मन में अति उत्साह एवं शरीर में स्फूर्ति बनी रहेगी। अपने भविष्य के लिए नई योजना बनाएंगे। नई योजनाओं पर कार्य करने के लिए ऊर्जा से कार्य करने के लिए तत्पर हो जाएंगे। ससुराल पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। स्थायी संपत्ति के अच्छे योग बनते हैं। कोई महत्वपूर्ण यात्रा हो सकती हैं।

कन्या
आज मन में अस्थिरता रहेगी। कार्य करने में ऊर्जा की कमी एवं निर्णय लेने में असमर्थता होगी। वाहन सावधानी से चलाएं, नहीं तो दुर्घटना के योग बन सकते हैं। परिवार में किसी बात को लेकर विवाद बढ़ सकता है। अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखें। कार्यक्षेत्र में रुकावट आएगी।

तुला
आज का दिन शुभ है। मन में प्रसन्नता रहेगी तथा आत्मविश्वास बना रहेगा। कठिन परिस्थितियों में निर्णय लेने की क्षमता बनी रहेगी। परिवार में सबका सहयोग प्राप्त होगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार में कोई धार्मिक अनुष्ठान हो सकता है। परिवार में किसी विवाद को सुलझा सकते हैं। पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

वृश्चिक
आज मन में तनाव से निर्णय लेने में कठिनाई महसूस होगी। परिवार में धार्मिक अनुष्ठान होगा। परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। परिवार में सामंजस्य बनाकर रखें, नहीं तो विवाद हो सकता है।

धनु
आज मन में प्रसन्नता बनी रहेगी तथा आत्मविश्वास बना रहेगा। कार्य करने में दिमाग सक्रिय रहेगा। परिवार में मान-सम्मान प्राप्त होगा। समाज में कोई विशेष कार्य के लिए आपको कोई पद दिया जाएगा। ससुराल पक्ष में कोई सामाजिक कार्यक्रम आ सकता है। कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी।

मकर
आज कार्य करने में अस्थिरता बनी रहेगी। किसी भी परिस्थिति में निर्णय लेने में असमंजस बना रहेगा। भाइयों से किसी बात पर विवाद हो सकता है। मन में अनजाना-सा भय बना रहेगा। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद होने के कारण आप अधिक उग्र न हों बल्कि उनसे सामंजस्य बनाकर रखें, नहीं तो विवाद हो सकता।

कुंभ
आज आपका दिन शुभ है। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। कार्य करने में निर्णय क्षमता बहुत अच्छी रहेगी। धन संबंधी कार्य बनेंगे। परिवार का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। दिमाग अधिक सक्रिय होने से भविष्य की योजनाओं का पूर्ण विश्लेषण कर सकेंगे।

मीन

आज भाइयों में विवाद हो सकता है। गुप्त शत्रुओं से परेशान हो जाएंगे। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। संतान पक्ष के कार्य पूर्ण होंगे, परंतु उनसे वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। ससुराल पक्ष में किसी का स्वास्थ्य खराब होने से आपको ससुराल जाना पड़ सकता है।

Visits: 118

Leave a Reply