सोनभद्र काण्ड ! मुख्यमंत्री पहुंचे उभ्भा गांव,किया घटनास्थल का दौरा, पीड़ितों को दिया हर सम्भव सहयोग का आश्वासन

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश), 21 जुलाई 2019। जिले के घोरावल तहसील क्षेत्र के मूर्तियां ग्राम पंचायत के उम्भा गांव में विवादित जमीन को लेकर गत दिनों दस ग्रामीणों की हत्या के बाद राजनीतिक उठापटक के मध्य आज सुबह मुख्यमंत्री योगी अादित्यनाथ वहां पहंच पीड़ितों से मिलकर घटना की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने उस स्थान का दौरा किया, जहां पर एक साथ दस ग्रामीणों की हत्या हुई थी। वहां उन्होंने चश्मदीदों से बातचीत कर हालात की जानकारी ली।
उभ्भा गांव में मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के पाप का फल आदिवासियों को भोगना पड़ा है। उन्होंने मृतक आश्रितों व घायलों की हर सम्भव मदद तथा उभ्भा गांव में पुलिस चौकी, आंगनबाड़ी केंद्र व जूनियर हाईस्कूल खोलने का आश्वासन दिया। आदिवासियों को राहत देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जो जैसे खेती कर रहा था, वह वैसे खेती करता रहेगा। उन्होंने कहा कि मृतक आश्रितों को 18.50 लाख और घायलों को 4.50 लाख का मुआवजा मिलेगा। उन्होंने कहा कि कागज से छेड़छाड़ की जांच हो रही है। 2019 में कैसे दाखिल खारिज हुआ इसकी भी जांच कराएंगे। 1953 और 1989 में हुए निर्णयों की भी जांच होगी। सीएम योगी ने कहा कि बीएचयू अौर जिला अस्पताल में भर्ती घायलों के इलाज का खर्च भी सरकार उठायेगी।
इसके उपरांत उभ्भा गांव से निकलकर मुख्यमंत्री जिला अस्पताल पहुंचे अौर घायलों को 50-50 हजार का चेक प्रदान किया। गंभीर रूप से घायल कई लोगों को बीएचयू के ट्रामा सेंटर अौर कुछ लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री के साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, भाजपा विधायक, डीजीपी ओपी सिंह, एडीजी वाराणसी ब्रजभूषण सिंह, आईजी मिर्जापुर पियूष श्रीवास्तव समेत कई पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

Visits: 69

Leave a Reply