निधन ! एस्कॉर्ट्स अस्पताल में पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने तोड़ा दम

नई दिल्ली,20 जुलाई 2019। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित 81 वर्ष का आज अपरांह करीब चार बजे दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।
बताया गया कि वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शीला दीक्षित पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं । उन्हें सीने में जकड़न की शिकायत थी। आज सुबह घर पर उल्टी होने के बाद फोर्टिस-एस्कॉर्ट्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

  बताते चलें कि शीला दीक्षित का जन्म 31 मार्च 1938 को पंजाब के कपूरथला में हुआ था। उन्होंने दिल्ली के कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी स्कूल से शिक्षा ली थी। उन्होंने उच्च शिक्षा  दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस कॉलेज से प्राप्त की थी। वे सर्वप्रथम वर्ष 1984 में उत्तर प्रदेश के कन्नौज से सांसद चुनी गईं और बाद में वह दिल्ली की राजनीति में सक्रिय हुईं। वे दिसंबर 1998 से दिसंबर 2013 तक दिल्ली की तीन बार मुख्यमंत्री रहीं। इसके बाद शीला दीक्षित केरल की राज्यपाल भी रह चुकी थीं। उनका पार्थिव शव  शाम छह बजे से निजामुद्दीन स्थित उनके घर पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया।पारिवारिक सूत्रों के अनुसार कल अपरांह 2:30 बजे निगम बोध घाट पर उनका अंतिम संस्कार होगा।शीला दीक्षित के निधन पर कांग्रेस सहित विभिन्न राजनैतिक दलों के नेताओं से शोक संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत अन्य नेताओं ने उनके निधन पर शोक प्रकट किया है ।

Visits: 76

Leave a Reply