न्याय चक्र ! छह राज्यों को मिले नये राज्य पाल

नई दिल्ली, 20 जुलाई 2019।आज शनिवार को शनिदेव का न्याय चक्र देश के छह राज्यों पर चला। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने केंद्र सरकार की सहमति से छह राज्यों में नये राज्यपाल की नियुक्ति की है। नयी नियुक्ति के तहद मध्य प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल अब उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक के स्थान पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल होंगी।
बताते चलें कि गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल 19 जनवरी 2018 को मध्य प्रदेश की राज्यपाल बनाई गईं थीं।
बिहार के राज्यपाल लाल जी टंडन को मध्य प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है और बिहार के राज्यपाल के रूप में फागू चौहान को नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार जगदीप धनखर को पश्चिम बंगाल तो रमेश बैस को त्रिपुरा का राज्यपाल और आरएन रवि को नगालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। इससे पूर्व केंद्र सरकार ने वरिष्ठ नेता कलराज मिश्र को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया था और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत को गुजरात का राज्यपाल बनाया था।

Visits: 84

Leave a Reply