पंचांग व राशिफल – 20 जुलाई 2019

पंचांग
वार शनिवार
माह सावन
तिथि तृतीया – 09:15:04 तक
पक्ष कृष्ण
करण विष्टि – 09:15:04 तक,
बव – 22:27:45 तक
नक्षत्र शतभिषा – पूर्ण रात्रि तक

सूर्योदय 05:35:31
सूर्यास्त 19:19:06
चंद्रोदय 21:45:00
चंद्रास्त 08:22:59
सूर्य राशि कर्क
चंद्र राशि कुंभ

शुभ मुहूर्त अभिजित मुहूर्त 11:59 से 12:54 तक
अमृत काल 23:20 से 25:08

अशुभ मुहूर्त
दुष्टमुहूर्त 05:35:31 से 06:30:25 तक, 06:30:25 से 07:25:19 तक
कालवेला / अर्द्धयाम 13:49:40 से 14:44:34 तक
कुलिक 06:30:25 से 07:25:19 तक
यमघण्ट 15:39:28 से 16:34:23 तक
कंटक 11:59:51 से 12:54:45 तक
यमगण्ड 14:10:15 से 15:53:12 तक
राहुकाल 09:01:24 से 10:44:21 तक
गुलिक काल 05:35:31 से 07:18:27 तक

राशिफल
मेष
जीवन में कई उतार चढ़ाव आयेंगे पर आप हताश न हों ,अन्यथा आप के साथ कई लोगों का नुकसान होगा। कारोबार में उन्नति के योग हैं। कर्मचारियों से सहयोग मिलेगा। न्याय पक्ष मजबुत होगा।

वृषभ
भाग्योदय का समय है। अपनी पूरी मेहनत से अपने कार्य में लग जायें, सफल होंगे। कार्यस्थल बार बार हो रही मशीनरी के खराब होने से परेशान रहेंगे। मशीनरी का स्थान परिवर्तन कर दें, समाधान हो जायेगा।

मिथुन
परिणय चर्चाओं में सफलता मिलेगी। खान-पान में ध्यान देने की जरूरत है। कई दिनों से आप के मन में किसी बात को लेकर दुविधा है। झूठ बोल कर आप स्वयं फंस सकते हैं। धनलाभ हो सकता है।

कर्क
काम को टालना बंद करें और समय पर कार्य को करना सीखें। जल्दबाजी में लिए फैसले गलत साबित होंगे। व्यापार को बढ़ाने के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। संतो का सानिध्य प्राप्त हो सकता है।

सिंह
बेहतर सफलता के लिए कार्य योजना में बदलाव लाएं। खुद के तौर तरीके को बदलें। परिवार में बहनों के विवाह की चिंता बनी रहेगी।

कन्या
पैसा कमाने के साथ अपनी जरूरी जिम्मेदारी भी पूरी करें। व्यस्तता के चलते जरूरी कार्य आज भी पूर्ण नहीं हो पायेंगे। नौकरी में तबादले के योग बन रहे हैं, आर्थिक लाभ होगा।

तुला
अपने व्यवहार में परिवर्तन लायें। कार्यस्थल पर कर्मचारियों से विवाद हो सकता है। आजीवका के नए स्रोत स्थापित होंगे। कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। मान कीर्ति में वृद्धि होगी।

वृश्चिक
व्यवसायिक नए अनुबंध हो सकते हैं। पारिवारिक यात्रा के योग है। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सम्मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नई तकनीकी से लाभ होगा।

धनु
पूरी मेहनत और लगन से आत्मविश्वास के साथ कार्य करें, सफलता मिलेगी। साझेदारी से लाभ होगा। मानसिकता बदलें और अच्छा सोचें। बुजुर्गों के स्वास्थ की चिंता रहेगी। अपने सपनों को साकार करने का समय आ गया है।

मकर
मन ही मन किसी बात से परेशान हैं, पूर्ण विचार और अपने विश्वसनीय जनों से विचार कर निर्णय लें। शत्रु सक्रिय होंगे। विदेश यात्रा के योग बन रहे है। पूर्व में किये निवेशों से लाभ होगा।

कुंभ
अपने कार्यक्षेत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझें, गुस्सा करने से कुछ हासिल नहीं होगा। बड़ों का अनुभव आप के लिए लाभप्रद रहेगा। अपने मन की बातें और व्यापारिक योजना हर किसी को न बतायें नुकसान हो सकता है।

मीन
जोखिम के कार्यों से दूर रहें। किसी अजनबी पर भरोसा न करें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आप के विरोधी आप को उलझाने की कोशिश कर रहे हैं, सतर्क रहें। धन संचय में सफल होंगे।

Visits: 77

Leave a Reply