पंचांग व राशिफल – 19 जुलाई 2019

पंचांग
वार शुक्रवार
माह सावन
तिथि द्वितीया – 06:56:41 तक
पक्ष कृष्ण
करण गर – 06:56:41 तक,
वणिज – 20:04:23 तक
नक्षत्र धनिष्ठा – 28:25:11 तक

सूर्योदय 05:34:58
सूर्यास्त 19:19:31
चंद्रोदय 21:10:00
चंद्रास्त 07:30:00
सूर्य राशि कर्क
चंद्र राशि मकर

शुभ मुहूर्त अभिजित मुहूर्त 11:59 से 12:54 तक अमृत काल 16:48 से 18:35 तक

अशुभ मुहूर्त
दुष्टमुहूर्त 08:19:53 से 09:14:51 तक, 12:54:44 से 13:49:42 तक कालवेला / अर्द्धयाम 15:39:38 से 16:34:36 तक
कुलिक 08:19:53 से 09:14:51 तक यमघण्ट 17:29:34 से 18:24:32 तक
कंटक 13:49:42 से 14:44:40 तक यमगण्ड 15:53:23 से 17:36:27 तक
राहुकाल 10:44:11 से 12:27:15 तक गुलिक काल 07:18:02 से 09:01:07 तक

राशिफल
मेष
दिन आनंदप्रद रहेगा। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। समाज में अच्छे लोगों से भेंट होगी जो आपके शुभचिंतक रहेंगे। व्यापार-नौकरी में लाभ होगा। परिजनों की मदद से कार्य संपन्न होंगे। आज लक्ष्मी नारायण के मंदिर में घी दान करें, कीर्ति बढ़ेगी।

वृषभ
जिसे आप किसी काम का नहीं समझते हैं, वही कार्यों में सहभागी बनेगा। यात्रा का योग है। रिश्तेदारों से संपत्ति संबंधी विवाद बड़ा रूप ले सकते हैं, सतर्क रहें। आज लक्ष्मी जी को हलवे का भोग लगायें और अपने कार्य सिद्धिं की कामना करें।

मिथुन
आप सामाजिक कार्यों से कुछलोग नाखुश रहेंगे। आज कार्यों को परिजनों में प्रशंसा मिलेगी। मन में उत्साह बढ़ेगा, जिससे कार्य की गति बढ़ेगी। खर्चों में कमी करें। कानूनी विवाद निपटेंगे। लक्ष्मी नारायण के मंदिर में आज लाल ध्वज अर्पण करें।

कर्क
दिनचर्या में बदलाव होगा, आपके द्वारा लिए गए निर्णयों से लाभ संभव है। रचनात्मक अथवा व्यापारिक कार्यों से आर्थिक लाभ होगा। नवीन योजनाओं में निवेश संभव है। लक्ष्मी माता को लाल फूल की माला अर्पण करें, सोभाग्य बढ़ेगा।

सिंह
व्यापार-व्यवसाय अनुकूल रहेगा। परिवार में तनाव से चिंता बढ़ेगी। परोपकार में रुचि बढ़ेगी। धर्म-कर्म में समय व्यतीत होगा। लक्ष्मी जी को सोंदर्य सामग्री अर्पण करें। कामना पूरी होगी।

कन्या
समय अनुकूल रहेगा। परिवार में तनाव से चिंता बढ़ेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। परोपकार में रुचि बढ़ेगी। धर्म-कर्म में समय व्यतीत होगा। लक्ष्मी जी को सोंदर्य सामग्री अर्पण करें, कामना पूरी होगी।

तुला
आलस्य त्यागें, समय पर काम करें। आप की मेहनत लाभप्रद होगी। सश्रम किए गए कार्य सफल होंगे। पारिवारिक कष्ट एवं समस्याओं का अंत संभव है। आय से अधिक व्यय न करें। माता को काजल और कमल गट्टे की माला अर्पण करें, शत्रु परास्त होंगे।

वृश्चिक
आज आकस्मिक लाभ हो सकता है। निकटजनों की प्रगति से मन में प्रसन्नता होगी। परिश्रम से शुभ परिणाम मिलने की उम्मीद है। विदेश जाने के योग बनेंगे। आज रात्रि लक्ष्मी माता के मंदिर में 108 सरसों के तेल के दीपक लगायें मुकदमे में विजय होगी।

धनु
आप को पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ने से व्यस्तता बढ़ेगी। आज कार्य में नवीनता के भी योग हैं। संतान के व्यवहार से समाज में सम्मान बढ़ेगा। दिन अनुकूल है, लक्ष्मी जी को इत्र और लाल साड़ी अर्पण करें। व्यापार में सफलता मिलेगी और कीर्ति बढ़ेगी।

मकर
मंदिर में सिंदूर और तेल अर्पण करें, रुके काम बनेंगे और सफलता मिलेगी। दूसरों के झंझटों में न पड़ें। माता को सूखे मेवे के साथ मिठाई का नेवेध्यय लगायें और कार्य सिद्धि के लिए निवेदन करें।

कुंभ
बिना सोच विचार के काम न करें। मांगलिक आयोजनों के लिए रुपरेखा में परिवर्तन होगा। अच्छे कार्यों के लाभकारी परिणाम मिलेंगे। सामाजिक समारोहों में भाग ले सकते हैं। विरोधियों से सावधान रहें। आज किसी माता के मंदिर में लाल चुनरी के साथ खारक भी अर्पण करें।

मीन
आज आलस्य से बचकर रहें, अन्यथा बने काम बिगड़ सकते है। कार्यों में रुकावट आ सकती हैं। कार्यस्थल पर अपना कार्य स्वयं करें। महत्वपूर्ण कार्यों में हस्तक्षेप से नुकसान संभव हैं। आज लक्ष्मी माता को लाल फूल चढ़ायें कामना पूरी होगी।

Visits: 81

Leave a Reply