पंचांग व राशिफल – 18 जुलाई 2019

पंचांग
माह – श्रावण
तिथि – द्वितीया – पूर्ण रात्रि तक
नक्षत्र – श्रवण – 25:34:19 तक
करण – तैतिल – 17:52:45 तक
पक्ष – शुक्ल
योग – प्रीति – 28:25:35 तक
वार – गुरूवार
सूर्योदय – 05:34:27
सूर्यास्त – 19:19:55
चंद्रोदय – 20:32:00
चंद्रास्त – 06:35:59

अशुभ समय
दुष्टमुहूर्त – 10:09:36 से 11:04:38 तक, 15:39:47 से 16:34:49 तक
कुलिक – 10:09:36 से 11:04:38 तक
कंटक – 15:39:47 से 16:34:49 तक
राहु काल – 14:10:21 से 1553:32 तक
कालवेला / अर्द्धयाम – 17:29:51 से 18:24:53 तक
यमघण्ट – 06:29:28 से 07:24:30 तक
यमगण्ड – 05:34:27 से 07:17:37 तक
गुलिक काल – 09:00:48 से 10:43:59 तक

शुभ समय अभिजीत मुहूर्त – 11:59:40 से 12:54:41 तक

आज का चौघड़िया
शुभ – 05:39 से 07:21
चर – 10:45 से 12:27
लाभ – 12:27 से 14:09
अमृत – 14:09 से 15:51
शुभ – 17:34 से 19:16

राशिफल
मेष
अपने उग्र स्वभाव पर संयम रखें। शारीरिक और मानसिक रूप से आज कमजोर महसूस करेंगे। अधिक परिश्रम के बाद भी अल्प सफलता ही प्राप्त होगी।

वृषभ
आर्थिक और व्यावसायिक रूप से आज का दिन लाभदायक रहेगा। आर्थिक लाभ मिलेगा। लंबे समय वित्तीय आयोजन भी कर सकेंगे। शरीर और मन से स्वस्थ रहेंगे।

मिथुन
आज के दिन यात्रा टाल दें। सरकारी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।आज धन प्राप्ति के योग अच्छा है। अत:काम काज पर ध्यान दे तो दिन हर तरह से उत्तम होगा ।

कर्क
आपके मन में गुस्से की भावना बन सकती हैं। आपके शरीर में बेवजह के आलस्य की प्रधानता बनी रहेगी। आज के दिन परिवार के किसी सदस्य को स्वास्थ्य को लेकर चिंता में रहेंगे।

सिंह
आपके परिवार में छोटी-छोटी बातों को लेकर मतभेद होंगे। आपका किसी कारण दूसरों से व्यर्थ में मन-मुटाव हो सकता हैं। घर की स्त्री को स्वास्थ्य संबंधित दिक्कत आ सकती हैं। जिसकी वजह से आपका धन खर्च के योग हैं।

कन्या
आज महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने में आप सुविधा अनुभव करेंगे। माता और स्त्रियों के मामले में अधिक संवेदनशील बनेंगे। विचारों की भरमार से मानसिक थकान अनुभव करेंगे।

तुला
आज आपका दिन भागदौड़ भरा रहेगा। शरीर मे नया जोश देखने को मिलेगा, परंतु की गयी मेहनत का परिणाम आशा अनुरूप नहीं मिलेगा। बहस करने से बचें नही तो अपने बने बनाए कार्यो को भी खराब करेंगे।

वृश्चिक
पिता की सेहत मे खराबी आ सकती है। नौकरी को लेकर भी चिंता मे रहेंगे। शिक्षा के क्षेत्र मे कामयाबी मिलेगी। घर के वृद्ध लोगो का सहयोग मिलेगा।

धनु
घर का माहौल खराब होने के कारण मन उदास रहेगा। आज अपने मित्रो के साथ कही बाहर घूमने का योजना बन सकती हैं। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे और फिजूल की यात्रा करने से बचे अन्यथा धनहानी के योग बने हुए हैं।

मकर
इस समय में आपको शारीरिक थकावट का सामना करना पड़ेगा। आज के दिन आपके अंदर चुस्ती चालाकी और वाणी में निपुणता देखने को मिलेगी। आज के दिन आपको परीक्षा एवं प्रतियोगिता के संबंध में कामयाबी हासिल होगी।

कुंभ
नौकरी तथा व्यवसाय के क्षेत्र में लाभदायक और सफल दिन हैं। भरपूर आत्मविश्वास और मजबूत मनोबल से आपके कार्य सरलतापूर्वक पूरे होंगे। उच्च पदाधिकारियों द्वारा काम की कदर होगी।

मीन
माता का सहयोग मिलेगा। दिन भर मन मे एक खुशी बनी रहेगी। कुछ पुराने मित्रो से भेट हो सकती हैं। मानसिक शांति रहेगी खान-पान मे रुचि रहेगी। सूर्यास्त के बाद सफ़ेद चीजों का सेवन करने से बचे।

Visits: 90

Leave a Reply