स्वतंत्र देव सिंह ! बने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष

नई दिल्ली, 16 जुलाई 2019। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने वरिष्ठ भाजपा नेता स्वतंत्र देव सिंह को उत्तर प्रदेश भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। राष्ट्रीय महासचिव द्वारा जारी पत्र के माध्यम से यह जानकारी प्राप्त हुई है। भाजपा नेताओं ने स्वतंत्र देव सिंह को बधाई देते हुए कहा कि इनके निर्देशन में पार्टी और मजबूती के साथ खड़ी होगी।
बताते चलें कि उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्रनाथ पाण्डेय के नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्री बनने के बाद से ही कयास लग रहे थे कि भाजपा उत्तर प्रदेश को नया अध्यक्ष मिलेगा। कल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद स्वतंत्र देव सिंह के नाम पर मुहर लगी। योगी सरकार के परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की जन्मस्थली मिर्जापुर है,परन्तु उनकी कर्मभूमि बुंदेलखंड का जालौन जिला रहा है।

Visits: 101

Leave a Reply